असम के CM Himanta ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और उनके परिवार के कथित पाकिस्तानी संबंधों की जांच करने वाली एसआइटी की रिपोर्ट विस्फोटक है। आगे कहा कि यह एक ऐसे गिरोह की ओर इशारा करती है जो देश की विकास प्रक्रिया को बदनाम करने और नीचा दिखाने के लिए काम कर रहा है।
राहुल गांधी के ‘जेल भेजने’ वाले बयान पर भड़के CM Himanta Biswa Sarma; बोले – ‘खुद हैं जमानत पर, मुझे सिखा रहे हैं कानून’!
उन्होंने कहा कि एक गिरोह है, जो हमारे देश की विकास प्रक्रिया को बदनाम करने और उसका अपमान करने के लिए काम कर रहा है। इस गिरोह में एक पाकिस्तानी नागरिक और कांग्रेस सांसद की ब्रिटिश पत्नी शामिल हैं।
CM Himanta एसआइटी ने देश की संप्रभुता के लिए खतरा पैदा करने वाले कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि एसआइटी ने देश की संप्रभुता के लिए खतरा पैदा करने वाले कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। कैबिनेट में इस पर चर्चा होने के बाद हम आम जनता के लिए रिपोर्ट जारी करेंगे और आगे उठाए जाने वाले कदमों पर भी फैसला करेंगे।

