PM Modi ने देहरादून में रुद्रप्रयाग जिले के आपदा प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनके दुख-दर्द सुने। पीड़ितों ने प्रधानमंत्री से सीधे संवाद कर नुकसान की भरपाई और सहायता मिलने की उम्मीद जताई। मोदी ने पीड़ितों से आमने-सामने बातचीत की और आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली। पीड़ितों ने प्रधानमंत्री को खेत-खलिहान और गांव में हुई तबाही की जानकारी दी।
PM Modi पहुंचें देहरादून, कुछ देर में करेंगे आपदाग्रस्त जिलों का हवाई सर्वेक्षण
PM Modi ने सभी पीड़ितों से आमने-सामने बातचीत की और उनकी पीड़ा गंभीरता से सुनी
ग्रामसभा तालजामन के शिवानंद नौटियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी पीड़ितों से आमने-सामने बातचीत की और उनकी पीड़ा गंभीरता से सुनी। उन्होंने कहा कि मोदी ने अपनी कुर्सी पीड़ितों के पास लगाई और गांव में आपदा से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी जानी।

