PM Modi9 सितंबर को बाढ़ प्रभावित पंजाब और हिमाचल का दौरा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों और पंजाब भाजपा ने रविवार को इसकी पुष्टि की है। प्रधानमंत्री मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के बाद दोनों राज्यों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम रविवार सुबह तय किया गया और पंजाब सरकार के साथ साझा किया गया।
PM Modi ने भारतीय हॉकी टीम को एशिया कप जीत की दी बधाई, बताया – ‘गौरव का क्षण’
पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि की। PM Modi संभवतः पठानकोट पहुंचेंगे और पंजाब के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के प्रभावित इलाकों का भी हवाई सर्वेक्षण करेंगे। पठानकोट में उनके पंजाब सरकार के अधिकारियों के साथ बाढ़ समीक्षा बैठक करने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री पंजाब और जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बाढ़ प्रभावित सीमा चौकियों और बाड़ों की भी समीक्षा करेंगे।
PM Modi : पंजाब में हाल ही में बंद किये गए स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 9 सितंबर से फिर खुलेंगे
इधर, पंजाब में हाल ही में बंद किये गए स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 9 सितंबर से फिर खुलेंगे। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि यदि कोई स्कूल या कॉलेज बाढ़ से प्रभावित होता है तो उसे बंद करने का निर्णय संबंधित डीसी द्वारा लिया जाएगा। सरकार ने बाढ़ के मद्देनजर 7 सितंबर तक शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए थे।
इधर, पंजाब में घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और खनौरी हेडवर्क्स पर यह खतरे के निशान से तीन फुट ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में धर्महेड़ी और आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नदी का जलस्तर 748 फीट से बढ़कर 751 फीट पहुंच गया। पोंग बांध पर थोड़ी राहत की खबर है। यहां का जलस्तर लगभग दो फुट घटकर 1392.20 रह गया है। हालांकि, यह अधिकतम क्षमता 1390 से दो फुट अधिक है। रविवार को भाखड़ा बांध का जलस्तर 1677.98 फुट रहा, जबकि शनिवार को यह 1678.14 फुट था।

