Dance Video : भोजपुरी गानों की पॉपुलैरिटी अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। शादी, पार्टी या कोई भी जश्न—भोजपुरी म्यूज़िक के बिना अधूरा लगता है। इन दिनों नीलकमल सिंह का एक नया गाना ‘डांसर पिया’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। ये गाना लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि हर जगह इसकी चर्चा हो रही है।
Dance Video : नीलकमल और सृष्टि की जोड़ी ने मचाया धमाल
इस गाने में नीलकमल सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस सृष्टि भी नजर आ रही हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। गाने में दोनों के बीच रोमांस, नोक-झोंक और डांस का बेहतरीन तालमेल दिख रहा है। यही वजह है कि ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है।
Dance Video : पवन सिंह के ‘आरा के ओठलाली’ ने किया कमाल, यूट्यूब पर बना धमाकेदार रिकॉर्ड
Dance Video : T-Series Hamar Bhojpuri पर छाया गाना
‘डांसर पिया’ नाम के इस गाने को T-Series Hamar Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को अब तक 1.2 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और व्यूज़ की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दर्शक न सिर्फ वीडियो देख रहे हैं, बल्कि इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं।
Dance Video : नीलकमल की आवाज़ और आशुतोष का लेखन
इस सुपरहिट गाने को खुद नीलकमल सिंह ने गाया है, जबकि इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। दोनों की मेहनत इस गाने में साफ झलक रही है। म्यूजिक, परफॉर्मेंस और प्रेजेंटेशन के कारण ‘डांसर पिया’ दर्शकों के बीच सुपरहिट बन चुका है। यह गाना नीलकमल के करियर की एक और बड़ी हिट बन गया है।

