#थाना मुजरिया में ड्यूटी करके कमरे पर आराम कर रहे होमगार्ड का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन#
*पुलिस ने मृतक होमगार्ड के शव को सील करके पीएम के लिए भेजा जिला मुख्यालय*
“घटना से परिवार तथा विभाग में मचा हड़कंप”
सहसवान(बदायूं) सहसवान नगर कंपनी में तैनात तथा थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम डकारा पुख्ता निवासी होमगार्ड धर्मपाल 45 वर्ष आईडी कोड 2241 की ड्यूटी मुजरिया थाना क्षेत्र में चल रही थी उपरोक्त होमगार्ड धर्मेंद्र 3 /4 सितंबर की रात थाना मुजरिया में अपनी ड्यूटी करके आराम करने के लिए थाना कोतवाली सहसवान नगर के मोहल्ला अकबराबाद में अपने कमरे पर प्रतिदिन की तरह पहुंच गए तथा 10:00 बजे के लगभग वह अपनी बेड पर आराम कर रहे थे की इसी बीच अचानक धर्मपाल को दिल का दौरा पड़ा तो परिजन उन्हें लेकर निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे परंतु इससे पूर्व भी होमगार्ड धर्मपाल की दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सब पर दहाड़े मार कर रोने लगे वहीं हादसे की जानकारी जब होमगार्ड नगर कंपनी सहसवान के अधिकारियों कर्मचारियों को मिली तो उनमें भी शोक की लहर दौड़ गई पुलिस ने मृतक होमगार्ड धर्मपाल के शव को सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा है जहा जिला मुख्यालय की चिकित्सीय टीम ने मृतक होमगार्ड धर्मपाल के शव का पोस्टमार्टम होने के उपरांत मृतक के शब को परिजनों को सौंप दियाl मृतक होमगार्ड की पत्नी सुनीता का रोते-रोते बुरा हाल है मृतक अपने पीछे पत्नी पांच बच्चे जिसमें तीन विवाहित दो अविवाहित हैं छोड़ गए है।

