अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘गर्व से कहो ये स्वदेशी है’, PM Modi का देश को संदेश, मन की बात में आत्मनिर्भर भारत का किया जिक्र

On: September 1, 2025 1:01 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली। अमेरिका के साथ छिड़े टैरिफ वार के बीच PM Modi देशवासियों के मन में ‘स्वदेशी प्रेम’ जगाने को लेकर विशेष गंभीर दिखाई दे रहे हैं। रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में उन्होंने दिल से देश को संदेश दिया, “गर्व से कहो ये स्वदेशी है।”

‘कांग्रेस जितना देगी गाली, उतना खिलेगा कमल…’, PM Modi पर अभद्र टिप्पणी को लेकर अमित शाह का पलटवार

PM Modi  कहा कि हमें इस भाव को आगे लेकर चलना है कि एक ही मंत्र ‘वोकल फॉर लोकल’, एक ही रास्ता ‘आत्मनिर्भर भारत’ और एक ही लक्ष्य ‘विकसित भारत।’इसके साथ ही PM Modi ने प्रफुल्लित मन से कनाडा, रूस और इटली के उदाहरण सुनाए और भावों से सरोबार शब्द थे- “रामायण और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम अब दुनिया के हर कोने में पहुंच रहा है।”

गणेशोत्सव का किया जिक्र PM Modi

मन की बात कार्यक्रम की 125वीं कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस समय देशभर में गणेश उत्सव की धूम है। आने वाले दिनों में बहुत सारे त्योहारों की रौनक होगी। इन त्योहारों में आपको स्वदेशी की बात कभी भी भूलनी नहीं है। उपहार वही जो भारत में बना हो, पहनावा वही जो भारत में बुना हो, सजावट वही जो भारत में बने सामान से हो, रोशनी वही जो भारत में बनी झालरों से हो और भी ऐसा बहुत कुछ।

उन्होंने कहा कि जीवन की हर जरूरत में सब कुछ स्वदेशी हो। स्वदेशी के भाव को राष्ट्र गौरव के संदेश से जोड़ते हुए कहा कि आप दुनिया के किसी भी कोने में चले जाएं, वहां आपको भारतीय संस्कृति का प्रभाव देखने को जरूर मिलेगा और ये प्रभाव केवल दुनिया के बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे छोटे-छोटे शहरों में भी देखा जा सकता है।

PM Modi  का उदाहरण

पीएम ने ताजा उदाहरण बताते हुए कहा कि इटली के एक छोटे से शहर कैम्प-रोतोंदो में ऐसा ही देखने को मिला है। यहां महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में वहां के स्थानीय मेयर सहित क्षेत्र के अनेक अहम व्यक्ति भी शामिल हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!