Dance Video : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी शानदार गायकी से भी लाखों दिलों को जीता है। उनके गाने न सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, बल्कि दर्शक बार-बार इन्हें सुनना पसंद करते हैं। उनकी आवाज और अंदाज दोनों ही फैंस के दिलों को छू जाते हैं।
Dance Video : यूट्यूब पर छाया ‘मरद अभी बच्चा बा’
इन दिनों खेसारी लाल यादव का गाना ‘मरद अभी बच्चा बा’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को खुद खेसारी ने अपनी आवाज दी है और इसमें वो आम्रपाली दुबे के साथ जबरदस्त डांस और रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गाने को देखने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
Dance Video : ‘Tera Yaar Villager’ गाने पर सपना ने हरियाणा में मचाई धूम, डांस वीडियो हुआ वायरल
Dance Video : जोड़ी ने मचाया धमाल
खेसारी और आम्रपाली की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इस गाने में बेहद शानदार नजर आती है। खुले आसमान के नीचे, रंग-बिरंगे सेटअप में दोनों का रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। इस गाने को साल 2018 में यूट्यूब पर रिलीज किया गया था और अब तक इसे 272 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
Dance Video : लिरिक्स और म्यूजिक की तारीफ
इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक दोनों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ना सिर्फ गाने का वीडियो आकर्षक है, बल्कि इसका संगीत भी दिल को छू जाने वाला है। दर्शकों ने गाने को सुनते हुए इसकी बीट्स और खेसारी की आवाज का भरपूर आनंद लिया है।

