नई दिल्ली। ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच PM Modi और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच मीटिंग की डेट फाइनल हो गई है। दोनों नेता रविवार को तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
PM Modi और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच 31 अगस्त को होगी मुलाकात
PM Modi : इस द्विपक्षीय वार्ता में ट्रंप टैरिफ पर भी बात होने की संभावना
जापान की अपनी दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद पीएम मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति शी के निमंत्रण पर चीन में होंगे। माना जा रहा है कि इस द्विपक्षीय वार्ता में ट्रंप टैरिफ पर भी बात होने की संभावना है।

