अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हर विषय पर जवाब देने काे तैयार थी सरकार, विपक्ष ने दबाई जनता की आवाज: CM Dhami

On: August 21, 2025 7:21 PM
Follow Us:
CM Dhami
---Advertisement---

गैरसैंण। CM Dhami ने कहा कि सरकार सदन में आपदा सहित हर विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार थी, लेकिन विपक्ष ने निजी एजेंडे के तहत सदन को नहीं चलने दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा कर विपक्ष ने जनता की आवाज को दबाने का काम किया है।

CM Dhami ने हंगामे के बीच पेश किया 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों को म‍िलेगी गति

CM Dhami ने कहा कि बेतालघाट या अन्य जगह जहां भी कानून व्यवस्था का सवाल उठा, सरकार ने तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की है। घटना की सीबीसीआइडी जांच के साथ ही मजिस्ट्रियल जांच भी कराई जा रही है। लेकिन विपक्ष ने सदन में रात बिताकर सस्ती लोकप्रियता का ड्रामा रचने का काम किया जो उनकी हताशा का प्रमाण है।

बुधवार को गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में CM Dhami ने कहा कि इस वर्ष मार्च में भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में डिजिटाइजेशन कार्य होने के कारण, बजट सत्र आयोजित नहीं हो पाया था। इसलिए इस बार सरकार ने बारिश के बावजूद गैरसैंण में सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया, सभी लोग रास्ते बंद होने की मुश्किल के बावजूद यहां पहुंचे। लेकिन विपक्ष पहले ही दिन से सदन चलाने के मूड में नहीं था।

सदन के काम काज में विपक्षी सदस्यों के निजी हित और विषय आड़े आ गए। सरकार का प्रयास था कि विपक्षी सदस्य सदन में आएं, सरकार हर बात का जवाब देने का तैयार थी। लेकिन विपक्ष ने प्रश्न काल तक नहीं चलने दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय धराली सहित प्रदेश में कई जगह आपदा आई हुई है, जिस कारण प्रभावितों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

CM Dhami सरकार आपदा सहित सभी विषयों पर चर्चा के लिए तैयार थी

सरकार आपदा सहित सभी विषयों पर चर्चा के लिए तैयार थी। लेकिन विपक्ष को लगा कि आपदा पर उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए उन्होंने हंगामे का बहाना बना दिया। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसा कि विपक्ष के सदस्यों को सदन में रजाई गद्दा लगाकर सोने के बजाय, आपदा प्रभावित जनता के बीच जाकर सोना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!