अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

विश्व में बड़ी ताकतें, भारत उनमें बना रहा अपना स्थान, Mohan Bhagwat ने ‘घट-घट में राम’ का अर्थ बताया

On: August 13, 2025 3:28 PM
Follow Us:
Mohan Bhagwat
---Advertisement---

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक Mohan Bhagwat ने कहा कि विश्व में बड़ी ताकतें हैं, भारत उनमें अपना स्थान बना रहा है।

महंगी शिक्षा-स्वास्थ्य पर बोले Mohan Bhagwat, कहा- अब यह सामान्य व्यक्ति की पहुंच से बाहर

उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्र होने के बाद लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि यहां प्रजातंत्र चल ही नहीं सकता। प्रजातंत्र चला भी और जब इस पर संकट आया तो लोगों ने उसका प्रतिकार कर प्रजातंत्र को कायम रखा। आज भारत प्रजातंत्र के मामले में सारी दुनिया में अग्रणी है।

Mohan Bhagwat पहुंचे रैवासा धाम

Mohan Bhagwat ने मंगलवार को राजस्थान के सीकर जिले के रैवासा धाम में संत राघवाचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया और नौ दिवसीय श्री सियपिय मिलन समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में देश के प्रमुख संत शामिल हो रहे हैं।

हिंदू राष्ट्र की अवधारणा पर दिया जोर
हिंदू राष्ट्र की अवधारणा पर जोर देते डा. भागवत ने कहा कि संघ का उद्देश्य हिंदुओं की प्रगति और राष्ट्र की उन्नति है। घट-घट में राम का अर्थ है कि भारत एक ऐसा देश है, जो धर्म का प्रचार करता है और विश्व कल्याण की कामना करता है।

उन्होंने कहा कि जब इतिहास ने भी आंखें नहीं खोली थीं, तब से भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। संतों का प्रचार सनातन संस्कृति को जीवित रखता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!