अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

800 करोड़ GST घोटाला मामला: ED ने Ranchi में छह ठिकानों पर शुरू की छापेमारी

On: August 12, 2025 6:53 PM
Follow Us:
Ranchi
---Advertisement---

Ranchi । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब 800 करोड़ रुपये के बहुचर्चित जीएसटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह Ranchi शहर के छह ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। यह छापेमारी घोटाले के मास्टरमाइंड माने जा रहे कोलकाता निवासी शिव कुमार देवड़ा के नेटवर्क से जुड़े लोगों के ठिकानों पर की जा रही है।

Ranchi में अवैध ऑनलाइन गेमिंग-सट्टा रैकेट का खुलासा, 14 युवक गिरफ्तार

ईडी की एक टीम ने Ranchi शहर के प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर कृष्णा ठक्कर नामक कारोबारी के ठिकाने पर दबिश दी। इसके अलावा शहर के पांच अन्य ठिकानों पर भी समानांतर जांच चल रही है।

सूचना है कि कोलकाता और मुंबई में भी कुछ ठिकानों पर इसी सिलसिले में छापेमारी की जा रही है। छापेमारी की यह कार्रवाई जीएसटी घोटाले के पहले चरण में हुई जांच में मिले सबूतों और दस्तावेजों के आधार पर की जा रही है। इसमें जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी विक्की भालोटिया, ज्ञानचंद्र जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल, कोलकाता के व्यापारी शिव कुमार देवड़ा, अमित गुप्ता और सुमित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था।

ईडी की पूछताछ में सामने आया था कि इन लोगों ने फर्जी कंपनियों के माध्यम से बिना किसी वास्तविक व्यापार के कागजी बिल बनवाए और बड़े पैमाने पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दुरुपयोग किया। जांच में यह भी खुलासा हुआ था कि घोटाले में कई और लोग शामिल हैं, जिन्होंने इस अवैध धंधे को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

Ranchi कृष्णा ठक्कर नामक कारोबारी के ठिकाने पर दबिश दी

प्राथमिक जांच पूरी होने के बाद अब ईडी ने दूसरे दौर की कार्रवाई की शुरुआत की है। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद जीएसटी फर्जीवाड़े से जुड़े और भी नाम सामने आ सकते हैं। इस मामले में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पिछले महीने जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने घोटाले के एक अन्य मामले में रांची के दो व्यापारियों, लव अग्रवाल और गुलबहार मलिक, को गिरफ्तार किया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

India vs West Indies T20: रांची में टिकट के लिए उमड़ी भीड़, 9 अक्टूबर के मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह

Asian Games 2026 Cricket: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना गेंद खेले भारत सेमीफाइनल में; पाकिस्तान भी पहुंचा अगले दौर में

JapaneseEncephalitis:धनबाद में जापानी इंसेफ्लाइटिस का अलर्ट, 2 बच्चों में JE की पुष्टि; एक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

Ranchi T20 Match: JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबला, श्रेयस अय्यर कप्तान; जानें टिकट और सुरक्षा की पूरी जानकारी

रांची में PM Modi’s birthday पर अनोखा अंदाज, प्रशंसकों ने रेत से बनाई प्रधानमंत्री की कलाकृति

Jharkhand में अब एक कॉल पर 4 घंटे के भीतर मिलेगा ब्लड, सरकार की नई पहल, 90 दिनों में व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य

Leave a Reply