अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Ranchi में अवैध ऑनलाइन गेमिंग-सट्टा रैकेट का खुलासा, 14 युवक गिरफ्तार

On: July 18, 2025 8:20 PM
Follow Us:
Ranchi
---Advertisement---

रांची । Ranchi में पुलिस ने अवैध ऑनलाइन गेमिंग, सट्टा और जुए के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 14 युवकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी पिछले एक महीने से शहर की बरियातू हाउसिंग कॉलोनी के रोड नंबर-2 स्थित एक किराए के मकान में रहकर ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी का संचालन कर रहे थे।

Ranchi के जगन्नाथपुर में 334 वर्ष की ऐतिहासिक परंपराओं के अनुसार निकली रथयात्रा

Ranchi पुलिस ने इनके पास से पांच लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन और विभिन्न बैंकों के 90 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 17 जुलाई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में कुछ युवक ऑनलाइन जुए और अवैध गेमिंग गतिविधियों में लिप्त हैं।

इसके बाद एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। टीम ने मौके पर दबिश डाली तो 14 युवक पकड़े गए। गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में बताया कि वे पिछले एक माह से इसी मकान में रहकर अवैध ऑनलाइन गेमिंग का संचालन कर रहे थे। इसके लिए उन्हें बाहर से कुछ लोग निर्देश देते थे और समय-समय पर मिलने भी आते थे। सभी युवकों को इस काम के लिए प्रति माह 15,000 से 20,000 रुपये मिलते थे। पुलिस अब इस रैकेट को संचालित करने वाले मास्टरमाइंड और वित्तीय नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

गिरफ्तार सभी युवक बिहार के अलग-अलग जिलों के हैं। इनमें मुजफ्फरपुर के केशव कुमार और रोशन कुमार, शिवहर के समीत कुमार, सहरसा के आलोक बलजीत, दिलीप कुमार, कृष्ण कुमार, पंकज कुमार और विवेक कुमार, सुपौल के सुबोध कुमार और अरुष यादव, जबकि पूर्णिया के लव कुमार, नीतीश कुमार और अंजन कुमार शामिल हैं।

Ranchi डिजिटल उपकरणों और एटीएम कार्ड की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क का संबंध किन अन्य शहरों और राज्यों से है

Ranchi एसएसपी ने बताया कि डिजिटल उपकरणों और एटीएम कार्ड की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क का संबंध किन अन्य शहरों और राज्यों से है और इनके बैंक खातों में कितनी धनराशि का लेनदेन हुआ है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

India vs West Indies T20: रांची में टिकट के लिए उमड़ी भीड़, 9 अक्टूबर के मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह

Asian Games 2026 Cricket: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना गेंद खेले भारत सेमीफाइनल में; पाकिस्तान भी पहुंचा अगले दौर में

JapaneseEncephalitis:धनबाद में जापानी इंसेफ्लाइटिस का अलर्ट, 2 बच्चों में JE की पुष्टि; एक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

Ranchi T20 Match: JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबला, श्रेयस अय्यर कप्तान; जानें टिकट और सुरक्षा की पूरी जानकारी

रांची में PM Modi’s birthday पर अनोखा अंदाज, प्रशंसकों ने रेत से बनाई प्रधानमंत्री की कलाकृति

Jharkhand में अब एक कॉल पर 4 घंटे के भीतर मिलेगा ब्लड, सरकार की नई पहल, 90 दिनों में व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य

Leave a Reply