अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के पीछे भारतीय तकनीक और मेक इन इंडिया का हाथ: PM Modi

On: August 11, 2025 10:24 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

PM Modi ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के पीछे भारतीय प्रौद्योगिकी और ‘मेक इन इंडिया’ का हाथ था, जिसने कुछ ही घंटों में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। मोदी ने कहा कि दुनिया ने पहली बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत का नया चेहरा देखा, जब उसने पाकिस्तान के भीतर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

आज बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे PM Modi, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

PM Modi ने मेट्रो फेज-3 परियोजना के शिलान्यास समारोह में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में बेंगलुरू और उसके युवाओं की अहम भूमिका थी। उन्होंने कहा, ‘हम तभी प्रगति करेंगे जब हमारे शहर स्मार्ट, तेज और कुशल होंगे।’

मेट्रो फेज-3 परियोजना के शिलान्यास समारोह में मोदी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने पहली बार भारत का नया चेहरा देखा, जहां भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतरी इलाकों में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें नष्ट करने और कुछ ही घंटों में पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर करने की क्षमता का प्रदर्शन किया।”

PM Modi ऑपरेशन सिंदूर में बेंगलुरु और उसके युवाओं की प्रमुख भूमिका थी

उन्होंने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के पीछे हमारी प्रौद्योगिकी और मेक इन इंडिया की ताकत है।’’ उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में बेंगलुरु और उसके युवाओं की प्रमुख भूमिका थी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!