अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

PM Modi 10 अगस्त को करेंगे कर्नाटक का दौरा, 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

On: August 10, 2025 9:03 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

बेंगलुरु। PM Modi 10 अगस्त को कर्नाटक का दौरा करेंगे। वह सुबह लगभग 11 बजे बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद, PM Modi बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे और आरवी रोड (रागीगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे।

आज बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे PM Modi, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

अपने कर्नाटक दौरे को लेकर PM Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि 10 अगस्त को बेंगलुरु के लोगों के बीच आने का इंतजार रहेगा। केएसआर रेलवे स्टेशन से 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

बेंगलुरु के शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया जाएगा। बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 की आधारशिला रखी जाएगी। शहर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को भी संबोधित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग 1 बजे बेंगलुरु में शहरी संपर्क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

वे बेंगलुरु मेट्रो फेज-2 परियोजना के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे। इस लाइन की लंबाई 19 किलोमीटर से अधिक है और इसमें 16 स्टेशन हैं। इस पर लगभग 7,160 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस येलो लाइन के खुलने से, बेंगलुरु में मेट्रो का परिचालन नेटवर्क 96 किलोमीटर से अधिक हो जाएगा और इस क्षेत्र की बड़ी जनसंख्या को सेवा प्रदान करेगा।

PM Modi पीएम मोदी 15,610 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे

साथ ही पीएम मोदी 15,610 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। इस परियोजना की कुल लंबाई 44 किलोमीटर से अधिक होगी और इसमें 31 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। यह बुनियादी ढांचा परियोजना शहर की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करेगी और आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक तथा शैक्षणिक क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!