अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha : स्लग सांपों के डर से दहशत में गांव 5 डसा एक की मौत

On: August 7, 2025 8:03 AM
Follow Us:
Amroha
---Advertisement---

Amroha : उत्तर प्रदेश के जनपद Amroha के एक गांव इन दिनों सांप को लेकर दहशत में है। सांप अब तक पांच व्यक्तियों को काट चुका है, जिसमें से एक बालक की मौत हो चुकी है जबकि बाकी का उपचार जारी है। एक किसान के तीन मवेशियों की मौत भी सांप के काटने से मौत हो गई है हालांकि, ग्रामीण यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आदमी व मवेशियों को डसने वाला सांप एक ही है या फिर अधिक।

Amroha में वन माफियाओं का कहर: हरे-भरे आम के बाग को बेरहमी से काट डाला, जमीन पर बिछीं टहनियों की चादर

 

फिलहाल गांव में छोटे से लेकर बड़े तक हर कोई सांप को लेकर दहशत में है वही ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आने वाले रिश्तेदार भी दहशत मानकर गांव में नहीं आ रहे है दरअसल Amroha जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव तरोली के ग्रामीण इन दिनों दहशत में है सांपों का डर इस कदर है कि रिश्तेदारों ने भी गांव में आना कम कर दिया है ग्रामीणों का कहना है कि बीच गांव में एक पुराना तालाब है जो बहुत गहरा है और उसमें घास ओर गंदगी भरी हुई जिसमें सांपों ने अपना डेरा जमा रखा है जब बारिश होती है तभी ये सांप घरों की तरफ जाते है और लोगों को काट लेते है सप्ताह भर पहले सांप ने मां के संग चारपाई पर सो रहे गांव निवासी अशोक नागर के 11 वर्षीय इकलौते बेटे अर्पित को काट लिया था जिसकी कुछ हो घंटों में मौत हो गई इसके बाद सांप ने ननिहाल में रह रही 15 वर्षीया सोनी पुत्री राजेंद्र को काट लिया 26 वर्षीया रजनी पत्नी राजीव को काट लिया 24 वर्षीय मोहित नागर पुत्र जयपाल सिंह को भी सांप ने काट लिया था।

मंगलवार सुबह करीब सात बजे घर में झाडू लगा रही 30 वर्षीया मुनेश देवी पत्नी मनोज कुमार को भी सांप ने काट लिया। सांप को देखकर मुनेश बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सभी सांप काटने से पीड़ित लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद हालत में सुधार है।

Amroha : सांप अब तक पांच व्यक्तियों को काट चुका है, जिसमें से एक बालक की मौत हो चुकी 

दो दिन पूर्व सांप के काटने से गांव निवासी रामवीर सिंह के तीन मवेशियों की मौत हो गई थी। ग्रामीणों में सांप को लेकर दहशत फैली है ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी तक वन विभाग के अधिकारी या प्रशासनिक अधिकारी ने गांव में आकर नहीं देखा है ग्रामीणों कहना है कि गांव के तालाब की सफाई कराकर यह से गंदगी खत्म की जाए जिससे इन सांपों की दहशत खत्म हो सके

बाइट सुनील अधाना ग्रामीण

बाइट मनोज नगर ग्रामीण

बाइट अशोक नागर मृतक का पित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!