उत्तरकाशी। Uttarakhand के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार रात बादल फटने की भयावह घटना हुई, जिससे गांव एक बड़ा हिस्सा तेज बहाव और मलबे की चपेट में आ गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कई घर मलबे में दब गए हैं और खेतों के साथ-साथ स्थानीय संरचनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, नदियों में उफान, 4 जिलों में स्कूल बंद
गांव के लोगों ने बताया कि देर रात अचानक तेज बारिश के बाद एक भीषण गर्जना सुनाई दी और देखते ही देखते पानी और मलबा गांव की ओर बहने लगा। घटना के दौरान कई लोग अपने घरों में सो रहे थे। कुछ लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अब भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
Uttarakhand जल्द से जल्द राहत और बचाव का कार्य किया जाए
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना पर कहा, “बादल फटने की सूचना आई है और बहुत तेज गति से मलबा आया है पानी के साथ। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द राहत और बचाव का कार्य किया जाए। हमारी सेना के लोग जिसमें NDRF, SDRF और आपदा प्रबंधन विभाग कोशिश कर रहा है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि सभी को बचाया जाए।

