अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- मात्र 42 दिन ही चले वैवाहिक संबंध, दहेज उत्पीड़न के चलते हुए संबंध विच्छेद, 8 जून को दांपत्य सूत्र में बंधे थे दंपत्ति,

On: August 4, 2025 12:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मात्र 42 दिन ही चले वैवाहिक संबंध, दहेज उत्पीड़न के चलते हुए संबंध विच्छेद,

8 जून को दांपत्य सूत्र में बंधे थे दंपत्ति,

दादा ने बिचौलिया सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की कराई रिपोर्ट दर्ज,

सहसवान (बदायूं) नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी सुभाष चंद्र पुत्र शिवचरण लाल ने थाना कोतवाली सहसवान पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी पोती सृष्टि पुत्री राजीव कुमार की शादी मध्य प्रदेश जनपद विदिशा हाल निवासी तुलसी बन रोड नियर अट्टहास रोड रिजॉर्ट वृंदावन मथुरा अंकुश महेश्वरी पुत्र नीरज महेश्वरी के साथ 8 जून वर्ष 2025 को लगभग 15 लाख रुपए खर्च करके हिंदू रीति रिवाज के अनुसार की थी।

पीड़ित बाबा ने पत्र में बताया की 24 जुलाई को नातिन सृष्टि ने फोन करके बताया कि उपरोक्त लोग उसके साथ मारपीट गाली गलौज एवं उत्पीड़न कर रहे हैं तथा कह रहे हैं कि तुम अपने परिवार वालों से कहो कि वह मकान खरीदने के लिए 20 लाख रुपए एवं चार पहिया वाहन सेल्टस चार पहिया वाहन की तत्काल व्यवस्था करें अगर उपरोक्त में ऐसा नहीं किया तो हम लोग तुम्हें छोड़ देंगे तथा कहीं विदेश चले जाएंगे नातिन द्वारा मोबाइल पर दी गई जानकारी मिलते ही मैं तथा नातिन सृष्टि के पिता राजीव कुमार समाधि नरेश चंद्र कार द्वारा मध्य प्रदेश जनपद विदिशा सृष्टि की ससुराल पहुंचे जहां पर ससुराल में सास उपदेश महेश्वरी उर्फ पिंकी ससुर नीरज महेश्वरी सृष्टि के पति अंकुश महेश्वरी मिले तथा उपरोक्त लोगों ने कहा कि हमारी मांग क्या-क्या है आपकी पोती सृष्टि ने बता दी होगी जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती हम सृष्टि को नहीं रखेंगे आप ले जा सकते हैं यह कहते हुए उपरोक्त लोगों ने नातिन सृष्टि का सभी जेवर उतार लिया तथा उसे मात्र पुराने पहने हुए कपड़े एवं एक अटैची में रखकर पुराने कपड़े देकर गाली गलौज करते हुए घर से बाहर कर दिया साथ ही नातिन सृष्टि के हाई स्कूल इंटर एवं एल एल वी शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट छीन कर रख लिया तथा कहा कि जब तक हमारी मांग पूर्ण नहीं हो जाती हम सृष्टि को नहीं रखेंगे।

पत्र में सृष्टि के बाबा ने बताया की अंकुश की शादी की देखभाल एवं शादी से पूर्व के सभी कार्यक्रम जनपद कासगंज के मोहल्ला जय जय राम में आवास पर संपन्न हुए तथा उस आवास में रह रहे अतुल उपाध्याय नीलम उपाध्याय ने बताया कि यह मकान अंकुश माहेश्वरी का है हम लोग किराए पर रहते हैं इनके कई स्थानों पर मकान है आना-जाना लगा रहता है हम लोगों ने अंकुश महेश्वरी का मकान कासगंज के मोहल्ला जय जयराम में होने के कारण अपनी पोती सृष्टि की शादी तय कर दी परंतु उपरोक्त लोगों ने हमारे साथ धोखा किया पत्र में पीड़ित बाबा ने बताया की 28 जुलाई को उपदेश माहेश्वरी और पिंकी नीरज माहेश्वरी अंकुश महेश्वरी अतुल उपाध्याय नीलम उपाध्याय मोहल्ला बजरिया उनके आवास पर आए तथा कहा कि हमारी मांग पूरी नहीं करोगे तो हम सृष्टि को नहीं रखेंगे उपरोक्त लोगों द्वारा दहेज की मांग सार्वजनिक रूप से की गई जिसको मोहल्ले वासियों ने देखा एवं चर्चा भी हुई।

पीड़ित बाबा के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने नातिन सृष्टि की शादी के मात्र 42 दिन तक चले वैवाहिक संबंध के बाद थाना कोतवाली सहसवान पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध संख्या 332 धारा 85, 352, 351/3 दहेज प्रतिषेध की धारा 3/4 के अंतर्गत आरोपियों के विरुद्ध मामले की नाम दर्ज रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!