अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की फटकार के बाद मुजरिया पुलिस ने कुकर्मी के विरुद्ध किया अपराध पंजीकृत,पुलिस ने पीड़ित बालक को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 

On: August 2, 2025 8:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की फटकार के बाद मुजरिया पुलिस ने कुकर्मी के विरुद्ध किया अपराध पंजीकृत,

पुलिस ने पीड़ित बालक को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,

चिकित्सक ने बालक का डीएनए टेस्ट के लिए भेजा प्रयोगशाला,

आरोपी फरार, बालक की हालत नाजुक,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) थाना मुजरिया जरिया क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित पिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका 10 वर्षीय पुत्र बच्चों के साथ बुधवार की दोपहर 12:00 बजे के लगभग खेल रहा था की इसी बीच गांव का ही 22 वर्षीय कौशर पुत्र नासिर उसे बच्चों के बीच से यह कह कर बाइक पर बैठकर ले गया कि तुझे ग्राम कोल्हाई में पकौड़ी खिलाकर लाता हूं मेरा पुत्र उसकी बातों में आ गया और बाइक पर बैठकर चला गया कौशर उसे पातरचोहा की तरफ यूकेलिप्टस के बाग में ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया जब काफी देर तक मेरा पुत्र घर वापस नहीं आया तो हम दंपत्ति ग्रामीणों के साथ देखने के लिए घर से निकले तो कई लोगों ने बताया की ग्राम का ही कौशर उसे बाइक पर बिठाकर ले गया है हम पूछते पूछते पातरचोह की तरफ जब जंगल से गुजर रहे थे तो उन्हें आवाज सुनाई दी वह लिप्टिस के बाग में घुस गए तो देखा आरोपी कौसर उसके पुत्र के साथ दुष्कर्म कर रहा है और उसका पुत्र जोर-जोर से चीख रहा है। उनके ललकारे जाने पर आरोपी कौसर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया।

पत्र में पीड़ित के पिता ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जाने के लिए मैं थाना मुजरिया गया परंतु पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

मामले को गंभीर देखकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस को तत्काल मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित बालक का चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने की निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की फटकार के बाद कुंभकरणी नींद सो रही पुलिस ने देर रात पीड़ित बालक को पुलिस सुरक्षा में पिता के साथ चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां चिकित्सा अधीक्षक ने देर रात पीड़ित बालक का चिकित्सीय परीक्षण कर डीएनए सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला गाजियाबाद भेजा है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदायूं: 48 घंटे में बदायूं पुलिस की बड़ी सफलता लगी हाथ #शादी समारोह से अपहृत मासूम सकुशल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

सहसवान: अल फरीद मेडिकल सेंटर पर विशाल फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप लगा 1700 लोगों ने कराया पंजीकरण 430 लोगों की जांच की गई

सहसवान: पिता ही निकला पुत्र का कातिल, जुए शराब की लत ने पिता को बनाया कातिल*

सहसवान: घर आया पड़ोसी का रिश्तेदार नाबालिक को लेकर हुआ फरार

सहसवान: मिजाज दो युवक मध्य रात्रि घर में घुसे युवती को अकेला पाकर करने लगे छेड़छाड़ #युवती ने मचा दिया शोर, चोर सर पर पैर रखकर मोबाइल छोड़कर भागे#

सहसवान : शराब के पैसे ना देने पर घर में घुसकर परिजनों के साथ की मारपीट परिजन गंभीर रूप से घायल #दो सगे भाइयों पिता सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज#

Leave a Reply