west indies vs india : विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत चैंपियंस ने वेस्टइंडीज चैंपियंस को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए थे। भारत को अंतिम-चार में पहुंचने के लिए यह लक्ष्य 14.1 ओवर में हासिल करना था, लेकिन टीम ने 13.2 ओवर में ही लक्ष्य पार कर लिया। इस जीत के हीरो स्टुअर्ट बिन्नी (50*) और यूसुफ पठान (21*) रहे। अब भारत का मुकाबला 31 जुलाई को पाकिस्तान चैंपियंस से संभावित सेमीफाइनल में होना है।
west indies vs india : भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर सस्पेंस बरकरार
हालांकि, भारत बनाम पाकिस्तान सेमीफाइनल मुकाबले पर संशय बना हुआ है क्योंकि भारत ने लीग चरण में पाकिस्तान से खेलने से इनकार कर दिया था। भारत ने यह फैसला देश की सुरक्षा और भू-राजनीतिक हालातों को देखते हुए लिया था। इसी कारण दोनों टीमों को लीग मैच में एक-एक अंक मिले थे। अब देखना होगा कि क्या भारत चैंपियंस की टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरती है या नहीं। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होगी।
Aprilia SR 175: Reinventing the Sporty Scooter Experience in India
west indies vs india : वेस्टइंडीज की पारी, पोलार्ड की तूफानी बल्लेबाज़ी
मैच में वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 43 रन तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। कप्तान क्रिस गेल (9), लेंडल सिमंस (2), ड्वेन ब्रावो (9) और अन्य बल्लेबाज़ जल्दी पवेलियन लौट गए। हालांकि, कीरोन पोलार्ड ने 43 गेंद में 3 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 74 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भारत की ओर से पीयूष चावला ने 3 विकेट, वरुण एरॉन और स्टुअर्ट बिन्नी ने 2-2 विकेट लिए।
west indies vs india : अफरीदी के विवादित बयान और धवन का जवाब
भारत के पाकिस्तान से न खेलने के फैसले पर शाहिद अफरीदी ने बेतुके बयान दिए। उन्होंने कहा कि अगर भारत खेलना नहीं चाहता था तो टूर्नामेंट में नहीं आना चाहिए था। उन्होंने शिखर धवन को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणी की। हालांकि, धवन ने आयोजकों को पहले ही 11 मई को ईमेल कर साफ कर दिया था कि भारत पाकिस्तान से नहीं खेलेगा। धवन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा, “जो फैसला लिया था, आज भी उस पर कायम हूं। मेरे लिए देश सबसे पहले है और हमेशा रहेगा।

