अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haridwar : मनसा देवी मंदिर के पास भगदड़, छह श्रद्धालुओं की मौत; 40 घायल

On: July 28, 2025 8:05 PM
Follow Us:
Haridwar
---Advertisement---

Haridwar। प्रसिद्ध मनसा देवी मार्ग पर रविवार को श्रद्धा की चढ़ाई मौत की ढलान बन गई। मंदिर परिसर से 100 मीटर पहले सीढ़ी मार्ग पर सुबह सवा नौ बजे के करीब दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। करंट फैलने की अफवाह के बीच भीड़ बेकाबू हो गई और सीढ़ियों की रैम्प पर लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए।

Haridwar में ‘ऑपरेशन ‘कालनेमि’, जेल भेजे गए 13 फर्जी बाबा, 18 तांत्रिक सपेरे भी गिरफ्तार

इसीबीच मंदिर का गेट बंद किए जाने की अफवाह भी फैली। इस हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, मरने वाले श्रद्धालु उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के निवासी हैं। जबकि 40 अन्य घायल हुए हैं। 15 घायलों को ऋषिकेश एम्स में भेजा गया।

17 श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई, जबकि अन्य का उपचार जिला अस्पताल हरिद्वार में चल रहा है। घायलों का हालचाल जाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार जिला अस्पताल में पहुंचे, घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए।

Haridwar : श्रद्धालुओं की भारी भीड़

हरियाली तीज का पर्व होने के साथ रविवार के दिन मनसा देवी मंदिर के दर्शन पूजन के लिए सुबह के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चश्मदीदों के अनुसार सुबह सवा नौ बजे भीड़ में से कुछ लोग मंदिर तक जल्दी पहुंचने के लिए सुरक्षा दीवार के ऊपर चढ़ने लगे। जहां रास्ते के एक हिस्से में लगी दुकानों की तिरपाल की रस्सियां और दुकानों में आ रहे बिजली के तारें भी थी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!