अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सभी पहलुओं पर होनी चाहिए चर्चा : Fauzia Khan

On: July 28, 2025 2:18 PM
Follow Us:
Fauzia Khan
---Advertisement---

नई दिल्‍ली। Fauzia Khan : संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा की जानी है। विपक्ष मांग कर रहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सच्‍चाई सदन और देश की जनता जाने। विपक्ष यह भी चाहता है कि इसके बारे में प्रधानमंत्री जानकारी दें। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी (एससीपी) सांसद फौजिया खान ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संसद में सभी पहलुओं पर चर्चा होनी चा‍हिए।

Uttarakhand में सोलर क्रांति, अब तक 37 हजार से ज्‍यादा घरों में लगे Solar Plant

Fauzia Khan ने कहा कि हमारा आग्रह शुरू से इस बात पर रहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सभी पहलुओं पर सदन में चर्चा की जानी चाहिए। इसकी अच्‍छाई और बुराई को देश के सामने आना चाहिए। पूरे देश ने एकजुट होकर आतंकवाद फैलाने वाले पाकिस्‍तान को एक संदेश दिया कि कोई भी राष्‍ट्र हमारे देश की तरफ आंख उठाकर देख नहीं सकता है।

इस मुद्दे पर कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक एकजुटता रही। भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि एकता है। इसके अलावा और भी सवाल हैं। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप कहते हैं कि दोनों देशों के बीच उन्‍होंने सीजफायर करवाया। इस पर प्रधानमंत्री की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आती है, उन्‍होंने इस बात का खंडन तक नहीं किया। सभी प्रश्‍नों पर चर्चा होगी तो बहुत सारी बातें सामने आएंगी।

वहीं, बिहार एसआईआर पर Fauzia Khan ने कहा कि विपक्ष एसआईआर के खिलाफ नहीं है। सबसे पहले, यह समझना जरूरी है कि एसआईआर जरूरी है, और हम इसका स्वागत करते हैं। इस देश के हर नागरिक को वोट देने का अधिकार होना चाहिए, और चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए।

जो भारत के नागरिक नहीं हैं, उन्हें वोट देने का कोई अधिकार नहीं है। तो हां, यह प्रक्रिया होनी चाहिए और बहुत पहले होनी चाहिए थी। सवाल यह है कि इतने सालों बाद अब क्यों? अगर एसआईआर की शुरुआत की भी गई तो ऐसे समय में जब बिहार में चुनाव होने वाले हैं। लेकिन, एक असली वोटर भी मतदान नहीं कर पाता है तो उसका अधिकार मारा गया। यह लोकतंत्र पर हमला है, इसलिए विपक्ष इसका विरोध कर रहा है।

Fauzia Khan जो भारत के नागरिक नहीं हैं, उन्हें वोट देने का कोई अधिकार नहीं

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर Fauzia Khan ने कहा कि मुझे यह बहुत अजीब लगता है कि एक तरफ हम एक देश को कड़ा संदेश दे रहे हैं कि वह हमारी तरफ दुश्मनी की नजर से देखने की हिम्मत न करे, और पूरा देश इस पर एकजुट है। दूसरी तरफ आप उसी देश के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply