अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

“मैं काशी का सांसद हूं, जब ‘ॐ नमः शिवाय’ सुनता हूं तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं”- PM Modi

On: July 28, 2025 11:28 AM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

अरियलूर – PM Modi ने रविवार को तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में ‘आदि तिरुवथिराई उत्सव’ में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि चोल राजाओं ने अपने राजनयिक और व्यापारिक संबंधों का विस्तार श्रीलंका, मालदीव और दक्षिण-पूर्व एशिया तक किया था। ये भी एक संयोग है कि मैं शनिवार को ही मालदीव से लौटा हूं और अभी तमिलनाडु में इस कार्यक्रम का हिस्सा बना हूं।

दुनिया में PM Modi का फिर से बजा डंका, सबसे लोकप्रिय नेता के तौर पर बरकरार

चोल वंश के महान सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती पर गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में PM Modi ने सम्राट के सम्मान में स्मारक सिक्का भी जारी किया। कार्यक्रम में भजन प्रस्तुति की गई, जिसे सुनकर प्रधानमंत्री मोदी भी भावविभोर हो गए।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं काशी का सांसद हूं और जब मैं ‘ऊं नमः शिवाय’ सुनता हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि शिव दर्शन की अद्भुत ऊर्जा, श्री इलैयाराजा का संगीत और मंत्रोच्चार, यह आध्यात्मिक अनुभव मन को भावविभोर कर देता है।

बृहदेश्वर शिव मंदिर का निर्माण शुरू होने के 1000 साल के ऐतिहासिक अवसर पर सावन के पवित्र महीने में मुझे भगवान बृहदेश्वर शिव के चरणों में पूजा करने का सौभाग्य मिला है। मैंने इस मंदिर में देशभर के 140 करोड़ लोगों के कल्याण और देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। भगवान शिव का आशीर्वाद सभी को मिले, यही मेरी कामना है। इस दौरान पीएम मोदी ने ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा भी लगाया।

सांस्कृतिक मंत्रालय की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विभाग ने यहां अद्भुत प्रदर्शनी लगाई है। यह ज्ञानवर्धक और प्रेरक है। हमें गर्व होता है कि 1000 साल पहले हमारे पूर्वजों ने किस तरह मानव कल्याण को लेकर दिशा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेंगोल’ का उल्लेख किया।

PM Modi  ने कहा, “जब देश की नई संसद का लोकार्पण हुआ, तो हमारे शिव आदीनम के संतों ने उस ऐतिहासिक आयोजन का आध्यात्मिक नेतृत्व किया था। तमिल संस्कृति से जुड़े ‘सेंगोल’ को संसद में स्थापित किया गया। मैं आज भी उस पल को याद करता हूं तो गौरव से भर जाता हूं।”

PM Modi चोल साम्राज्य का इतिहास और उसकी विरासत भारत के वास्तविक सामर्थ्य का प्रतीक है

उन्होंने कहा कि चोल साम्राज्य का इतिहास और उसकी विरासत भारत के वास्तविक सामर्थ्य का प्रतीक है। यह उस भारत के सपने की प्रेरणा है, जिसे लेकर आज हम विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। चोल राजाओं ने भारत को सांस्कृतिक एकता में पिरोया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बन्नी माता मंदिर से लौट रहा था परिवार, चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, लड़की की मौत

हिमाचल के सोलन में सनसनीखेज हत्याकांड: रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चाकू से गोदा

मुरादाबाद खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिरने से 1 वर्षीय बच्ची की मौत

Weather-update News-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

ketan-agarwal-murder-case-‘मेरा भतीजा तो शरीफ है, कभी किसी लड़की के साथ नहीं देखा…’ पुणे मर्डर मिस्ट्री में नया ट्विस्ट, पुलिस की थ्योरी ने उड़ाए होश

Leave a Reply