जयपुर। Jhalawar के पिपलोदी गांव में सरकारी स्कूल के भवन की छत गिरने के मामले में अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। भवन की जर्रर हालत से चिंतित ग्रामीणों ने अधिकारियों के साथ स्कूल से शिक्षकों से भी मरम्मत कराने की गुहार लगाई थी, लेकिन उन्होंने चिंता नहीं की।
Jhalawar स्कूल हादसे में लापरवाही पर गिरी गाज : महिला प्रिंसिपल समेत 4 शिक्षक सस्पेंड, 8 मासूमों की गई जान
Jhalawar : स्कूल से शिक्षकों से भी मरम्मत कराने की गुहार लगाई थी, लेकिन उन्होंने चिंता नहीं की
अधिकारियों ने उन्हें अपने स्तर पर मरम्मत कराने के लिए कह दिया तो शिक्षकों ने कहा था कि प्रति परिवार दो-दो सौ रुपये इकट्ठा कर लो तो नई छत डलवा दी जाएगी। हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने स्कूल भवन की स्थिति के बारे में तहसीलदार और सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट को सूचित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

