अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘बॉर्डर के साथ छेड़खानी की, तो भुगतने पड़ेंगे परिणाम’, पड़ोसी मुल्क को Amit Shah का स्पष्ट संदेश

On: July 18, 2025 4:43 PM
Follow Us:
Amit Shah
---Advertisement---

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने कहा कि दुनिया को स्पष्ट संदेश मिल चुका है कि भारत अब बदल चुका है। हमारे नागरिकों, सीमाओं एवं सेना के साथ कोई छेड़खानी न करे, नहीं तो इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। अमित शाह जयपुर में गुरुवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान सहकारिता में देश के शीर्ष 5 राज्यों में शामिल- Union Minister Amit Shah

इस दौरान Amit Shah ने पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने निर्णायक और साहसी कदम उठाए हैं। सबसे बड़ा काम सुरक्षा के मोर्चे पर किया गया है। कांग्रेस सरकार में देश आतंकी हमलों से त्रस्त रहता था, लेकिन जब उरी में हमला हुआ तो पीएम ने सर्जिकल स्ट्राइक की।

Amit Shah ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया

Amit Shah ने कहा कि पुलवामा में हमला हुआ तो एयर स्ट्राइक की और पहलगाम में हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों के ठिकाने उड़ा दिए। सरकार ने यह संदेश देकर समृद्ध, सुरक्षित एवं विकसित भारत के स्वप्न को साकार किया है और दुनिया में भारत की छवि सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरी है।

सहकार एवं रोजगार उत्सव को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष मनाने की शुरुआत भारत से हुई है। संयुक्त राष्ट्र ने 2025 को जब अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही इसके प्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अगला सौ वर्ष सहकारिता का होगा, क्योंकि गांव-गरीब एवं किसान तक सहकारिता को पहुंचाने के लिए केंद्र में अलग सहकारिता मंत्रालय बनाया गया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!