अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana Rain : भारी बारिश से हरियाणा में हाहाकार, नूंह में हादसे में एक बच्चे की मौत, 17 लोग घायल

On: July 15, 2025 11:28 AM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

Haryana Rain : हरियाणा में सोमवार को मानसून ने जोर पकड़ा और 14 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। हिसार, सिरसा, फरीदाबाद, नारनौल, झज्जर, अंबाला, नूंह और भिवानी सहित कई जिलों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सिरसा में 44 एमएम और कालांवाली में 69 एमएम वर्षा दर्ज की गई, जबकि हिसार में देर रात तक 70 एमएम वर्षा हुई। शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी जलभराव ने लोगों की आवाजाही और जनजीवन को प्रभावित किया है।

Haryana Rain : नूंह में मकान गिरा, मासूम की मौत, 17 लोग घायल

नूंह जिले के बीरसीका गांव में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया जब तेज बारिश के चलते एक ईंटों का मकान ढह गया। मकान के अंदर सो रहे एक ही परिवार के 18 सदस्य मलबे में दब गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन आठ वर्षीय सिफान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मुबीना, रियाज, रासिद, मोमिन, तोफिना समेत 17 लोग घायल हो गए, जिन्हें पहले नल्हड़ अस्पताल पहुंचाया गया और बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

 

Haryana News Hindi : हरियाणा के मेधावी छात्रों को मिलेगा सीएम सैनी का सम्मान, रजिस्ट्रेशन शुरू

Haryana Rain : सिरसा हाईवे और स्कूल में भी नुकसान

सिरसा में भारी वर्षा के कारण डबवाली नेशनल हाईवे पर तीन स्थानों—ओढ़ां, मिठड़ी और चोरमार—पर जलभराव हो गया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं, सिरसा के झुट्ठीखेड़ा गांव के एक मिडिल स्कूल में बिजली गिरने की घटना सामने आई। सौभाग्य से घटना से कुछ समय पहले ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि स्कूल का इलेक्ट्रिक सामान जल गया।

Haryana Rain : अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। विशेषकर 15 जुलाई को भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मंगलवार को उत्तर हरियाणा के जिलों में हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, रोहतक, गुरुग्राम, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र सहित कई जिलों में अगले 24 घंटे मौसम प्रभावित रहने के संकेत हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!