बाड़मेर। Barmer police ने अपने विशेष अभियान ऑपरेशन भौकाल के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹25,000 के इनामी और जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल डोडा पोस्त तस्कर हिमथाराम उर्फ हेमन्त कुमार जाट को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह अपराधी पिछले 7 महीनों से फरार था और पुलिस थाना सदर बाड़मेर में दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के एक महत्वपूर्ण मामले में वांछित था।
JNU में द Sabarmati रिपोर्ट की स्क्रीनिंग के दौरान पत्थरबाजी
Barmer police एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना सदर की टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है।
पुलिस थाना सदर बाड़मेर में एनडीपीएस एक्ट के तहत 22 किलो 225 ग्राम डोडा पोस्त की तस्करी का मामला दर्ज था।
इस मामले में हिमथाराम उर्फ हेमन्त कुमार पुत्र खुमाराम जाट निवासी मेहलू, थाना गुड़ामालानी एक मुख्य सप्लायर के रूप में लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था और उसे जिला स्तर के टॉप-10 अपराधियों में शामिल किया गया था।
Barmer police थानाधिकारी सदर सुमेरसिंह इन्दा के नेतृत्व में गठित टीम ने फरार इनामी अपराधी पर लगातार निगरानी रखी। आसूचना तंत्र और तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुए गहन जानकारी जुटाई गई। आज सोमवार को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि मुलजिम हिमथाराम उर्फ हेमन्त बाड़मेर के शिव नगर में आने वाला है।
Barmer police को पुख्ता सूचना मिली कि मुलजिम हिमथाराम उर्फ हेमन्त बाड़मेर के शिव नगर में आने वाला है
सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिव नगर से फरार अपराधी को सफलतापूर्वक हिरासत में ले लिया। इसके खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो प्रकरण थाना धोरीमना व थाना सदर बाड़मेर में दर्ज है।

