अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Dhami News : पीएम से मिले सीएम धामी, धार्मिक और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए मांगे 4915 करोड़

On: July 15, 2025 10:24 AM
Follow Us:
Cm Dhami
---Advertisement---

CM Dhami News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने 2026 में प्रस्तावित नंदा राजजात यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए इसके लिए पर्यावरण अनुकूल अवस्थापना सुविधाओं हेतु 400 करोड़ रुपये की मांग की और प्रधानमंत्री को इस पर्वतीय महाकुंभ में सम्मिलित होने का आमंत्रण भी दिया। इसके साथ ही 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले अर्धकुंभ के लिए 3500 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता का भी अनुरोध किया।

CM Dhami News : विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण और ऑटोमेशन के लिए आग्रह

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश और हरिद्वार में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने और विद्युत प्रणाली को स्वचालित करने के लिए तैयार की गई 1015 करोड़ रुपये की डीपीआर को आरडीएसएस योजना के अंतर्गत स्वीकृत करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री से चर्चा की और मार्गदर्शन मांगा। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

 

Uttarakhand Weather Update : आज भी बारिश के लिए येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने दी सतर्कता बरतने की चेतावनी

CM Dhami News : धार्मिक कॉरिडोर और CSR वित्तपोषण का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की तरह ही हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, और चंपावत में शारदा कॉरिडोर के मास्टर प्लान के अनुसार अवस्थापना विकास हेतु CSR के माध्यम से वित्त पोषण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश देने का अनुरोध किया। उन्होंने दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को हरिद्वार तक विस्तारित करने की भी मांग रखी।

CM Dhami News : सेमीकंडक्टर हब और रेलवे परियोजनाओं की मांग

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि ऊधमसिंह नगर स्थित नेपा फार्म को सेमीकंडक्टर हब के रूप में विकसित किया जाए। इसके अलावा, उन्होंने टनकपुर-बागेश्वर और ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल परियोजनाओं में मार्ग निर्माण का प्रावधान शामिल करने हेतु संबंधित मंत्रालयों को निर्देश देने की भी मांग की। उन्होंने चौरासी कुटिया को अपने पुराने रूप में पुनः विकसित करने का प्रस्ताव भी राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से अनुमोदित कराने का आग्रह किया।

CM Dhami News : जल विद्युत परियोजनाएं और जल जीवन मिशन पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर 596 मेगावाट क्षमता वाली पांच जल विद्युत परियोजनाओं को अनुमति देने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ने चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, और जल जीवन मिशन की प्रगति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि हिम आधारित नदियों को वर्षा आधारित नदियों से जोड़ने की योजना के तहत पिंडर-कोसी लिंक परियोजना का प्रारंभिक प्रस्ताव तैयार हो गया है।

CM Dhami News : पिंडर-कोसी लिंक और पीएम को उत्तराखंड की सौगात

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिंडर नदी के जल को वर्षा आधारित नदियों—कोसी, गगास, गोमती और गरुड़—में मिलाकर 625 गांवों की दो लाख जनसंख्या को पेयजल और सिंचाई लाभ मिलेगा। इससे गरुड़, कौसानी, द्वाराहाट, रानीखेत और अल्मोड़ा नगरों की लगभग 1.25 लाख आबादी को भी पेयजल सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस परियोजना को केंद्र सरकार की विशेष योजना में शामिल करने की मांग की। अंत में, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को कार्तिक स्वामी मंदिर का प्रतिरूप, आदि कैलाश यात्रा पर आधारित कॉफी टेबल बुक, और उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों (कनार का घी, लाल चावल, बासमती, काला जीरा, गंध रैण, जम्बू, शहद) की भेंट देकर प्रदेश की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत को प्रस्तुत किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!