अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Delhi के 3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

On: July 14, 2025 7:20 PM
Follow Us:
Delhi
---Advertisement---

नयी दिल्ली: Delhi के तीन स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने के धमकी मिली, हालांकि पुलिस जाँच में किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है।

Delhi में अवैध रूप से बने आधार कार्ड पर सख्ती, उपराज्यपाल ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

एक पुलिस अधिकारी ने आज यहां बताया कि पुलिस को प्रशांत विहार और द्वारका सेक्टर-16 स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) स्कूलों और चाणक्यपुरी स्थित एक स्कूल से बम की धमकी के बारे में सूचना मिली।

Delhi पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि सोमवार यानी की आज सुबह द्वारका उत्तर थाने को सूचना मिली जिसमें सीआरपीएफ स्कूल में बम की धमकी की सूचना दी गई। तुरंत तलाशी ली गई। स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते स्कूल पहुंचे और गहनता से जांच की। उन्होंने बताया कि साइबर पुलिस विशेषज्ञ ईमेल के स्रोत का पता लगा रहे हैं।

 

Delhi स्कूल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई , अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला  

उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते स्कूल पहुंचे और गहनता से जांच की। उन्होंने कहा कि फ़िलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पुलिस आगे की जांच कर रही है और जिस ईमेल से धमकी मिली है उसके स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!