अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haridwar में ‘ऑपरेशन ‘कालनेमि’, जेल भेजे गए 13 फर्जी बाबा, 18 तांत्रिक सपेरे भी गिरफ्तार

On: July 14, 2025 9:18 AM
Follow Us:
Haridwar
---Advertisement---

Haridwar । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद हरिद्वार पुलिस ने धार्मिक नगरी की पवित्रता को बनाए रखने के लिए ‘ऑपरेशन कालनेमि’ चलाकर 13 फर्जी बाबाओं को हिरासत में लिया है। ये लोग साधु का वेश धारण कर आम लोगों को गुमराह और ठगी का शिकार बना रहे थे।

Haridwar : स्वामी यशवीर महाराज आंदोलन पर अड़े, नरेश टिकैत को भी दिया जवाब

यह कार्रवाई कांवड़ मेले को देखते हुए की गई है, ताकि तीर्थनगरी Haridwar की धार्मिक गरिमा और श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे। पुलिस के मुताबिक, लंबे समय से नगर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी बाबाओं की शिकायतें मिल रही थीं। ये लोग साधु-संतों का भेष बनाकर लोगों को झूठे आशीर्वाद, तंत्र-मंत्र और चमत्कार के नाम पर ठग रहे थे। कुछ मामलों में इनके द्वारा धोखाधड़ी और आपराधिक गतिविधियों की भी जानकारी सामने आई थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन फर्जी बाबाओं के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत गुप्त सूचना और स्थानीय लोगों की शिकायतों के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान 13 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जो साधु के वेश में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त थे; इनकी जांच की जा रही है। हरिद्वार एक पवित्र तीर्थस्थल है और इसकी धार्मिक गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Haridwar  मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा ताकि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल खराब न कर सके

उन्होंने आगे कहा कि कांवड़ मेले के दौरान यह कार्रवाई फर्जीवाड़े के खिलाफ सख्त संदेश है। हम सुनिश्चित करेंगे कि श्रद्धालुओं का विश्वास और तीर्थनगरी की पवित्रता बरकरार रहे। पुलिस ऐसे तत्वों पर लगातार नजर रख रही है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

आपको बता दें कि कांवड़ मेले के दौरान हर साल लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं और इस दौरान फर्जी बाबाओं की गतिविधियां बढ़ जाती हैं।

Haridwar पुलिस ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा ताकि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल खराब न कर सके। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें। साथ ही फर्जी बाबाओं के बहकावे में न आएं और अपनी मेहनत की कमाई को ठगी से बचाएं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!