Amroha में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस लाइन अमरोहा में परेड की सलामी लेकर अनुशासन और कार्यप्रणाली की परख की। निरीक्षण के बाद एसपी ने यूपी 112 पीआरवी वाहनों, डॉग स्क्वॉड, एमटी शाखा, शस्त्रागार, क्वार्टर गार्ड और भोजनालय सहित कई विभागों का गहन निरीक्षण किया।
Amroha : ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुलने पर बच्चों का स्वागत
परेड के दौरान टोलीवार ड्रिल करवाई गई और पुलिसकर्मियों को शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास भी कराया गया। एसपी ने पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट ऐड किट की स्थिति जांची और उनके नियमित रखरखाव के निर्देश दिए।एमटी शाखा में वाहनों की स्थिति, ईंधन लॉग बुक और दस्तावेजों का परीक्षण किया गया।
Amroha पुलिस अधीक्षक ने सभी शाखा प्रभारियों को रिकॉर्ड की व्यवस्था दुरुस्त रखने और कार्यालयीन कार्य समय पर निपटाने के निर्देश दिए
शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की सफाई और संचालन की समीक्षा की गई। क्वार्टर गार्ड के निरीक्षण में सुरक्षा व्यवस्था और आपात टैक्टिस का अभ्यास देखा गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी शाखा प्रभारियों को रिकॉर्ड की व्यवस्था दुरुस्त रखने और कार्यालयीन कार्य समय पर निपटाने के निर्देश दिए। पुलिस मेस में भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई।

