अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Punjab के सभी लोगों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज , मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना लॉन्च

On: July 11, 2025 12:34 PM
Follow Us:
Punjab
---Advertisement---

चंडीगढ़। Punjabसरकार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस योजना का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से प्रदेश के लोग राज्य के सभी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करा सकेंगे।

योजना के तहत 65 लाख परिवारों को सरकार कवर करेगी। यह योजना 2 अक्टूबर से शुरू होगी। इस संबंध में पंजाब सरकार ने अपने बजट 2025-26 में घोषणा की थी।

Punjab police ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की टारगेट किलिंग साजिश को किया नाकाम, हिमांशु सूद गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान Punjab मुख्यमंत्री भगवंत मान, राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह मौजूद रहे।

Punjab मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत एक स्वास्थ्य कार्ड मिलेगा, जिसके माध्यम से पंजाब के सभी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का इलाज कराया जा सकेगा। इस योजना में वे लोग भी शामिल होंगे जो केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के तहत भी लाभ पा रहे हैं। उन्हें राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलेगा।

Punjab  के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना के तहत परिवार को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजाब के सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज दिया जाएगा। दो हजार बीमारियों का मुफ्त और कैशलेस इलाज किया जाएगा।

Punjab की तीन करोड़ (65 हजार परिवार) आबादी को इसका लाभ मिलेगा। सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी, किसान, व्यापारी आदि हर वर्ग के लिए योजना होगी। मुख्यमंत्री सेहत योजना पंजीकरण के लिए कैंप लगाए जाएंगे। यह योजना 2 अक्टूबर से शुरू होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय पार्टियों को अपने घोषणापत्र से स्वास्थ्य, बिजली जैसे शब्द जोड़ने और धर्म और नफरत जैसे शब्द हटाने के लिए मजबूर किया। किसी की उम्र एक साल बढ़ाना भी पुण्य का काम है। सरकारी और सूचीबद्ध अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होगा। पंजाब नीले और पीले कार्ड में ही उलझा रहा। अब पंजाब के निवासियों को इस योजना का लाभ कार्ड का रंग देखे बिना ही मिलेगा।

उन्होंने दिलजीत दोसांझ पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म में एक पाकिस्तानी कलाकार ने काम किया है। यह फिल्म पहलगाम हमले से पहले शूट की गई थी। केंद्र सरकार अब इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा रही है। पंजाब और पाकिस्तान के पंजाब की संस्कृति एक जैसी है।

हम नशाखोरी के खिलाफ जंग अभियान के जरिए पंजाब को नशामुक्त बनाएंगे। हम पंजाब से नशाखोरी का कलंक मिटाएंगे। Punjab जनरल, कर्नल और खिलाड़ियों की धरती रही है। हम पंजाब को फिर से रंग-बिरंगा और स्वस्थ पंजाब बनाएंगे।

Punjab की तीन करोड़ (65 हजार परिवार) आबादी को इसका लाभ मिलेगा

इसके बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केनरीवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य और शिक्षा है। आम आदमी पार्टी लगातार जमीन से जुड़े लोगों के लिए काम कर रही है। 2017 में केंद्र के शिक्षा क्षेत्र के सर्वेक्षण में राज्य 29वें स्थान पर था, जो अब नंबर वन पर है। पंजाब में 821 मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए हैं, जल्द ही 200 और मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना 2 अक्टूबर से शुरू होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!