पटना। बिहार में महागठबंधन के समर्थन से आयोजित बिहार बंद के दौरान पूर्णिया के निर्दलीय MP Pappu Yadav ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के साथ गाड़ी पर चढ़ने से रोके जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
बिहार में महारावण राज की स्थिति, प्रदेश की हालत खराब : Pappu Yadav
MP Pappu Yadav ने इसे संविधान, अल्पसंख्यकों के अधिकारों और 140 करोड़ भारतीयों की लड़ाई करार दिया। उन्होंने कहा, “हमें वाहन पर चढ़ने नहीं दिया गया, अंदर सभी लोग कांग्रेस से थे। यह मेरी जिंदगी की लड़ाई है, मेरे समाज की लड़ाई है। यह संविधान की रक्षा और अल्पसंख्यकों के दर्जे की लड़ाई है। इसमें सम्मान और अपमान की क्या बात है। कहीं कोई अपमान की बात नहीं है, हम लोगों का संबंध सीधे मतदाताओं से है।”
MP Pappu Yadav ने कहा, “मुझे फर्क नहीं पड़ता कि कौन मेरे लिए क्या चाहता है। फर्क सिर्फ इतना है कि मैंने बंद का वादा किया था और अब पूरा बिहार एकजुट है। लोग कांग्रेस का झंडा थामे मार्च निकाल रहे हैं। बाद में महागठबंधन ने भी इसका समर्थन किया। कौन क्या चाहता है, और कौन नहीं, यह उनकी अपनी समस्या है। मैं हमेशा अच्छा चाहता हूं।”
MP Pappu Yadav ने कहा कि जीवन में तमाम मौकों पर अलग-अलग तरह की परिस्थितियां आती हैं, लेकिन उसे सम्मान और अपमान से जोड़ लेना गलत है। हम और हमारी पार्टी गरीबों की लड़ाई के लिए हमेशा आगे रही है और हम उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे। मुझे सिर्फ बिहार के लोगों के हक और संविधान की रक्षा की चिंता है।
यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई है। संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। यह बिहार की लड़ाई है और हमारी एकता ही हमारी ताकत है।
MP Pappu Yadav जीवन में तमाम मौकों पर अलग-अलग तरह की परिस्थितियां आती हैं, लेकिन उसे सम्मान और अपमान से जोड़ लेना गलत है
उल्लेखनीय है कि बुधवार को बिहार बंद के दौरान कई शहरों में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कीं और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्णिया, पटना, दरभंगा और अन्य जिलों में भारी भीड़ देखी गई। पुलिस ने कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन आंदोलन शांतिपूर्ण रहा।

