अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गुजरात पुल हादसे में 9 लोगों की मौत,PM Modi ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

On: July 9, 2025 6:23 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

गांधीनगर । वडोदरा में पुल गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई और अन्य 9 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना पर PM Modi ने शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

नामीबिया में PM Modi का भव्य स्वागत, स्टेट हाउस में दी गई 21 बंदूकों की सलामी

उन्होंने कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वालों की मौत अत्यंत दुखद है और मैं उन सभी परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस हादसे में खोया है। प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुश्किल समय में प्रभावित लोगों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

PM Modi ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
बता दें, यह दुर्घटना बुधवार की सुबह लगभग 7 से 7:30 बजे के बीच हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल के ढहने से तीन ट्रक, दो इको, एक रिक्शा, एक पिकअप और दो बाइक नदी में डूब गए।

PM Modi प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी

इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पादरा सीएचसी और वडोदरा एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 9 लोगों की मृत्यु हो गई है, जिसकी पुष्टि कलेक्टर अनिल धमेलिया ने की है। इस घटना के बाद, 20 से अधिक अग्निशमन कर्मी, 1 एनडीआरएफ टीम, 1 एसडीआरएफ टीम, 2 अग्निशमन नावें, 3 दमकल गाड़ियां, 10 से अधिक एम्बुलेंस और 5 से अधिक चिकित्सा दल राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!