अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Kejriwal ने जैस्मीन शाह द्वारा लिखित पुस्तक ‘केजरीवाल मॉडल’ के पंजाबी संस्करण का शुभारंभ किया

On: July 9, 2025 12:26 PM
Follow Us:
Kejriwal
---Advertisement---

चंडीगढ़ – आम आदमी पार्टी (आप) के विजन और कार्यों को समर्पित एक ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान आज मोहाली में ‘ Kejriwal मॉडल’ पुस्तक के पंजाबी संस्करण का औपचारिक विमोचन किया गया। इस अवसर पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया मौजूद रहें।

Arvind Kejriwal ने मंत्री बनने पर संजीव अरोड़ा को दी बधाई

यह पुस्तक आप नेता जैसमीन शाह द्वारा लिखी गई है और यूनिस्टार बुक्स द्वारा प्रकाशित की गई है। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के महासचिव दीपक बाली ने किया। कार्यक्रम में प्रकाशक हरीश जैन और रोहित जैन भी उपस्थित रहें।

लेखक जैसमीन शाह ने बताया कि उन्होंने यह पुस्तक क्यों लिखी? क्योंकि एक ऐसा शासन मॉडल जिसने भारतीय राजनीति की दिशा बदल दी। उन्होंने कहा, “मैंने एक ऐसा मॉडल बनते देखा जो सरकारी स्कूलों, स्वास्थ्य सेवाओं, 24×7 मुफ्त बिजली और भ्रष्टाचारमुक्त शासन पर आधारित था।

शाह ने Kejriwal मॉडल की तुलना मोदी के गुजरात मॉडल से की। उन्होंने कहा, “केजरीवाल मॉडल जनकल्याण पर आधारित है, जबकि गुजरात मॉडल कुछ कॉरपोरेट घरानों के हितों की सेवा करता है। गुजरात में ₹16 लाख करोड़ के कॉरपोरेट लोन माफ किए गए और शिक्षा बजट में कटौती हुई।”

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जैसमीन शाह को बधाई दी और Kejriwal को अपना मित्र व राजनीतिक मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए केजरीवाल मॉडल आम आदमी की राजनीति और शासन का नाम है। सिसोदिया ने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि देश में 2015 से 2022 के बीच 23 करोड़ लोगों ने सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन किया, लेकिन केवल 7.22 लाख को रोजगार मिला। यह संदर्भ बताता है कि यह किताब कितनी जरूरी है। उन्होंने केजरीवाल को गांधी, लोहिया और भगत सिंह के विचारों का व्यवहारिक रूपांतरणकर्ता बताया।

अरविंद Kejriwal ने “परिवर्तन” नामक भ्रष्टाचार विरोधी एनजीओ से लेकर अन्ना आंदोलन और फिर पार्टी निर्माण तक की यात्रा साझा की। उन्होंने कहा, “26 नवंबर 2012 को हमने आम आदमी पार्टी के पंजीकरण के लिए आवेदन किया। सभी ने कहा था कि हम हर सीट पर जमानत गंवा देंगे। लेकिन दिसंबर 2013 में हमने दिल्ली में 28 सीटें जीतीं।”

उन्होंने बताया कि Kejriwal मॉडल किसी बोर्डरूम में नहीं बना, बल्कि दिल्ली की झुग्गियों में 10 साल के अनुभव से तैयार हुआ। हमने देखा कि सरकारी स्कूल, अस्पताल और बिजली की स्थिति कितनी खराब थी। उन्होंने अपने प्रारंभिक आंदोलनों का उल्लेख करते हुए कहा कि कैसे उन्होंने भूख हड़ताल की और लोगों के घरों की बिजली जोड़ी। उन्होंने कहा कि हम सरकार में इसलिए आए ताकि हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली और 20,000 लीटर मुफ्त पानी मिल सके।

उन्होंने दोहराया कि यह मॉडल केवल ईमानदारी पर टिका है। अगर सरकार भ्रष्ट है और मंत्री पैसे खा रहे हैं तो यह मॉडल नहीं टिक सकता। हमने पंजाब में यह साबित किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें कहती थी कि खजाना खाली है, लेकिन हमने स्कूल, अस्पताल ठीक किए और मुफ्त बिजली दी, क्योंकि हमने भ्रष्टाचार रोका और पैसा बचाया।

उन्होंने बीजेपी-शासित दिल्ली प्रशासन पर हमला बोला और कहा, “आम आदमी पार्टी के हटते ही दिल्ली का बुरा हाल हो गया है।मोहल्ला क्लीनिक बंद हो गए, दवाएं और टेस्ट बंद हो गए, सड़कें टूटी और 6-6 घंटे की बिजली कटौती फिर लौट आई है।”उन्होंने कहा, “बीजेपी के नेता सेवा के लिए नहीं, मुनाफे के लिए आते हैं। हमें हर मोर्चे पर रोका गया, फिर भी हमने काम किया। मुझे प्रशासन में नोबेल मिलना चाहिए क्योंकि मैंने एलजी के हस्तक्षेप के बावजूद काम किया।”

Kejriwal ने स्पष्ट किया कि चुनाव जीतना उनका उद्देश्य नहीं है। हमारा लक्ष्य एक ईमानदार शासन मॉडल बनाना और सोच बदलना था। यह दिखाना कि सही नीयत से सरकारी स्कूल, अस्पताल, बिजली और पानी सुधारे जा सकते हैं।

अन्य दलों पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा कि पहले ये लोग निजीकरण का प्रचार करते थे, अब 200 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा कर रहे हैं क्योंकि हमने देश की राजनीतिक बहस को बदल दिया है।

 

उन्होंने कहा कि वह अन्य राज्यों की सरकारों की मदद करने को भी तैयार हैं। हमें वहां चुनाव नहीं लड़ना, पर हम मदद कर सकते हैं। जरूरत है तो मनीष सिसोदिया को भेज दूंगा ट्रेनिंग देने, लेकिन बाकी सरकारें काम करना ही नहीं चाहतीं। केजरीवाल ने कहा कि अगर मौजूदा गति से काम चलता रहा तो जैसमीन शाह जल्द ही “पंजाब मॉडल” पर भी किताब लिखेंगे।

Kejriwal अगर सरकार भ्रष्ट है और मंत्री पैसे खा रहे हैं तो यह मॉडल नहीं टिक सकता

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल ने राजनीति से नफरत, जाति और धर्म की भाषा हटाकर विकास की भाषा दी है। जैसमीन शाह को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, कि इतनी कम उम्र में तीन भाषाओं में किताब लॉन्च करना बेहद प्रशंसनीय है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!