अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में नगर में चला विद्युत चेकिंग अभियान,  अभियान में विजिलेंस टीम बदायूं शामिल, दस हजार रुपए से ज्यादा बकाया के दो दर्जन उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन,   अभियान के दौरान चार लाख रुपए से अधिक की बकाया रकम वसूली,

On: July 8, 2025 9:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में नगर में चला विद्युत चेकिंग अभियान,

अभियान में विजिलेंस टीम बदायूं शामिल, दस हजार रुपए से ज्यादा बकाया के दो दर्जन उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन,

अभियान के दौरान चार लाख रुपए से अधिक की बकाया रकम वसूली,

अभियान से कटिया चोरों में हड़कंप,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान, बदायूं। सहसवान नगर में विद्युत उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता के नेतृत्व में विजिलेंस टीम बदायूं के संयुक्त अभियान से मंगलवार सुबह तड़के 5:00 बजे विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया! अभियान में लोड चेकिंग, जांच उपरांत घटाया और बढ़ाया गया तथा बकायदार उपभोक्ताओं से बकाए की रकम भी वसूली गई।

उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार 33/11 के0 वी0 विद्युत उपकेंद्र सहसवान में राजस्व बसूली विद्युत चोरी रोकने हेतु संघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें अवर अभियंता हरिशंकर सहसवान तहसील एवं ग्रामीण के द्वारा टीम गठित कर नगर के अलग-अलग मोहल्ल काजी मोहल्ला,चौधरी मोहल्ला, मोहल्ला मिर्धाटोला, रुस्तम टोला, चाहशीरी मोहल्ला, में विद्युत चेकिंग कर जिसमें 10 हजार रुपए से अधिक के बकायेदारों के दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए और जिन उपभोक्ताओं की पूर्व में लाइन काटी गई थी बिना बकाया जमा करते विद्युतलाइन चलती पाये जाने पर उपभोक्ताओं के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 138 बी के तहत कार्यवाही की जा रही है तथा चेकिंग के दौरान जिन उपभोक्ताओं का लोड भा कम था बढ़ाया गया है तथा जिन उपभोक्ताओं का लोड भार कम था उन उपभोक्ताओं का लोड घटाया भी गया।

अभियान में चार लाख से अधिक बकाया रकम की राजस्व वसूली की गई है । उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया यह संघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

श्री गुप्ता ने सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया की वह अपना लोड बढावा लें और मीटर से ही विद्युत का उपयोग करें एवं समय से ही अपना विद्युत बिल जमा करायें ।

चेकिंग अभियान टीम में मुबारक अली, आजिम हुसैन उर्फ पप्पन, पप्पू, सुनील टीजी टू, जयाउरहमान आदि मौजूद रहे।

उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता द्वारा नगर में विद्युत चोरों के विरुद्ध चलाए गए अभियान से कटिया डालकर चला रहे चोरों में हड़कंप मच हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!