अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

रेल मंत्री Ashwini Vaishnav ने बिहार को दी नई ट्रेनों की सौगात

On: July 8, 2025 11:55 AM
Follow Us:
Ashwini Vaishnav
---Advertisement---

पटना,। रेल मंत्री Ashwini Vaishnav ने बिहार को नई ट्रेनों की सौगात दी है। सोमवार को बिहार दौरे पर गए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक साथ पांच नई ट्रेनें चलाने की घोषणा की। इनमें चार अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

पीएम मोदी जम्मू से श्रीनगर रेलवे लाइन में जोड़ेंगे नया अध्याय, सदियों का सपना होगा साकार : Ashwini Vaishnav

इनमें पटना और दिल्ली के बीच प्रतिदिन अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन की घोषणा की। दरभंगा-लखनऊ एवं मालदा टाउन-लखनऊ के मध्य एक-एक साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन चलेगी। इसी तरह से सहरसा और अमृतसर के बीच अमृत भारत ट्रेन और जोगबनी से तमिलनाडु के इरोड के लिए नई अमृत भारत ट्रेन चलाई जाएगी।

रेलमंत्री  Ashwini Vaishnav ने कहा कि जल्द ही बिहार के कुछ नई परियोजनाओं की मंजूरी दी जाएगी, जिनमें 1,156 करोड़ रुपए की लागत से 53 किमी लंबी भागलपुर-जमालपुर तीसरी लाइन; 2,017 करोड़ रुपए की लागत से 104 किमी लंबी बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया के दोहरीकरण; तथा 3,000 करोड़ रुपए की लागत से 177 किमी लंबी रामपुर हाट-भागलपुर के दोहरीकरण परियोजनाएं शामिल हैं।

Ashwini Vaishnav बिहार में जल्द ही दो सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) का उद्घाटन किया जाएगा

Ashwini Vaishnav ने कहा कि बिहार में जल्द ही दो सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) का उद्घाटन किया जाएगा। इनमें 53 करोड़ रुपए की लागत से पाटलिपुत्र में और 10 करोड़ रुपए की लागत से दरभंगा में निर्मित एसटीपीआई शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे देश के विकास के लिए समर्पित है। पिछले 11 वर्षों में 33,000 किलोमीटर से अधिक नई रेल लाइनें बिछाई गई हैं। इससे पहले, सोमवार को ही रेल मंत्री ने बिहार के कई रेलवे स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। पटना से शुरू हुए निरीक्षण दौरे में हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और सोनपुर डिवीजन के स्टेशन शामिल भी थे।

रेल मंत्री Ashwini Vaishnav  ने कहा कि पीएम की ओर से बिहार के लोगों के सुगम आवागमन के लिए कई नई ट्रेनों की सौगात दी जा रही है। उनके साथ विधायक संजीव चौरसिया, रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह और डीआरएम जयंत कुमार चौधरी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!