पटना। Dhirendra Krishna Shastri : बिहार की राजधानी पटना में स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान इन दिनों सूबे की सियासत का गढ़ बन चुका है। ताबड़तोड़ रैलियों के बाद अब गांधी मैदान में सनातन महाकुंभ लगा है, जिसके मंच पर खड़े होकर बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने फिर एक बार हिंदू धर्म को बचाने की हुंकार भरी है।
मेरठ में आचार्य Dhirendra Krishna Shastri की हनुमंत कथा का शुभारंभ
भगवा-ए-हिंद मेरा सपना: Dhirendra Krishna Shastri
बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गांधी मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “हमारा एक ही सपना है कि भगवा-ए-हिंद होना चाहिए।”
बागेश्वर बाबा ने शायरना अंदाज में कहा-
अगर हुआ मेरे धर्म पर घात तो मैं प्रतिघात करूंगा,
क्योंकि मैं हिंदू हूं, सिर्फ हिंदुत्व की बात करूंगा।
‘हम किसी धर्म के विरोधी नहीं’
पंडित Dhirendra Krishna Shastri के अनुसार, “हम किसी धर्म के विरोधी नहीं हैं। न हमें मुसलमानों से दिक्कत है और न हमें ईसाईयों से दिक्कत है। हमें तो उन हिंदुओं से दिक्कत है, जो जातियों के नाम पर हिंदुओं को बांटते हैं।”

