अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली में जहां से कांवड़ यात्रा निकलेगी, वहां हर हाल में मीट की दुकान बंद कराएंगे Tarvinder Singh Marwah

On: July 7, 2025 6:02 PM
Follow Us:
Tarvinder Singh Marwah
---Advertisement---

नई दिल्ली । Tarvinder Singh Marwah : दिल्ली में कांवड़ यात्रा मार्गों पर मीट शॉप बंद रखने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इसी बीच जंगपुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने सोमवार को बयान दिया कि दिल्ली में जहां से कांवड़ यात्रा निकलेगी, वहां हर हाल में मीट की दुकान बंद कराएंगे। इस संबंध में तरविंदर सिंह मारवाह ने पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र भी लिखा था।

पाकिस्‍तान नहीं आतंक के खिलाफ है भारत की लड़ाई : BJP leader Bhattacharya

Tarvinder Singh Marwah ने अनुरोध किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली में मांस और शराब की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद किया जाए। भाजपा विधायक ने सोमवार को बताया कि वो इस मांग को लेकर गृह मंत्री से मिलने जा रहे हैं।

Tarvinder Singh Marwah ने कहा, “कांवड़ यात्रा में गौमुख या हरिद्वार से अमृत (गंगाजल) लाकर मंदिरों में चढ़ाया जाता है। कष्ट सहन करते हुए श्रद्धालु कांवड़ लाते हैं। हम नैतिकता के साथ तय करेंगे कि जहां से कांवड़ यात्रा निकलेगी, वहां मीट की दुकान को बंद कराएंगे।”

भाजपा विधायक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “जैसा कि हमने नवरात्रि के दौरान देखा, 9 दिनों तक 70-80 प्रतिशत दुकानें दिल्ली में बंद रहीं। इसी तरह पहली बार कांवड़ यात्रा के दौरान मीट शॉप बंद करने पर विचार किया जाए।”
भाजपा विधायक ने कहा, “मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि वो इस विषय पर विचार कर रहे हैं।

मैं गृहमंत्री से मिलने जा रहा हूं। हमें देखना है कि कितनी कामयाबी मिलती है। हालांकि, अगले दो-तीन साल में देखने को मिलेगा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर मीट और शराब की दुकानें बंद रहेंगी।”

Tarvinder Singh Marwah पहली बार कांवड़ यात्रा के दौरान मीट शॉप बंद करने पर विचार किया जाए

अपनी अगली रणनीति बताते हुए तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा, “इस बार नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए हम तय करेंगे कि जहां-जहां से कांवड़ यात्रा निकलेगी, वहां मीट की दुकान बंद की जाए। अगर सरकार आदेश जारी नहीं करती है तो हम खुद अपने कार्यकर्ताओं के साथ जाएंगे और लोगों से दुकान बंद करने का अनुरोध करेंगे।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply