अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

फिरोजाबाद से गंगा स्नान को आए चार किशोर गंगा में डूबे,तीन को बचाया..एक लापता

On: July 6, 2025 9:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

फिरोजाबाद से गंगा स्नान को आए चार किशोर गंगा में डूबे,तीन को बचाया..एक लापता

बदायूं में आज रविवार को हादसा हो गया।फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के महादेव नगर से रविवार को एक परिवार कछला गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचा था।इस दौरान गंगा में स्नान करते समय चार किशोर डूबने लगे।मौके पर मौजूद गोताखोरों और दुकानदारों की मदद से तीन को सकुशल बचा लिया गया, जबकि एक किशोर समर 10 वर्ष पुत्र जितेंद्र कुमार गंगा में लापता हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस और पीएसी की टीम ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है।घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र के गंगा घाट की है।

जानकारी के अनुसार,गंगा स्नान कर रहे किशोरों में समर पुत्र जितेंद्र कुमार, संजीव पुत्र जयंती, प्रियांशु पुत्र गिरीश और वंश पुत्र पवन शामिल थे।अचानक गहराई में चले जाने से सभी डूबने लगे। शोर मचने पर मौजूद लोगों ने तीन किशोरों को तो बचा लिया, लेकिन समर का कुछ पता नहीं चला।समर की तलाश में पुलिस और पीएसी की गोताखोर टीम जुटी हुई है। गंगा का जलस्तर बढ़ा होने और तेज बहाव की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।लापता किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस का कहना है कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही समर को तलाशने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply