अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मथुरा-बरेली हाईवे पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार..

On: July 5, 2025 5:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मथुरा-बरेली हाईवे पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार..

बदायूं।कछला पुलिस चौकी के पास शुक्रवार रात मथुरा-बरेली हाईवे पर कार में अचानक आग लग गई।गनीमत रही कि हेडलाइट बंद होने पर चालक ने पहले ही कार को रोक लिया था,जिससे उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए।कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।स्थानीय लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर बुझाया।

राजस्थान के जनपद जयपुर में थाना सांगानेर क्षेत्रांतर्गत सांगानेर के मालपुरा बैग वाली गली निवासी नूरउद्दीन अपने परिवार को लेकर पीलीभीत के पूरनपुर जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी जीनत, पुत्र इरशाद एवं इसरार,भाई फरियाद, आलम पुत्र अख्तर अली सवार थे।जब वह कछला पुल पार करके पुलिस चौकी के सामने से गुजरे, तभी उनकी कार की हेडलाइट बंद हो गई।जब नूरउद्दीन हेडलाइट देखने कार से नीचे उतरे तो उन्हें बोनट से धुंआ उठता दिखा।

देखते ही देखते कार से आग की लपटें उठने लगी।आनन फानन में सभी लोग कार से नीचे उतर गए।आसपास से मिट्टी हाथों में भरकर कार पर फेंकने लगे। कार से लपटें निकलता देख पुलिस चौकी से इंचार्ज कपिल कुमार और सिपाही श्यामवीर व सतेंद्र आदि भाग कर मौके पर पहुंचे।स्थानीय लोग भी पहुंच गए।लोग बाल्टी में पानी भरकर आग बुझाने में जुट गये। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन कार बुरी तरह जल गई।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply