अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दूल्हे की मौत से टूटा दुल्हन का ख्वाब, दहलीज पर चीत्कार और सन्नाटा; सुखराम के परिवार में थी शादी पहली

On: July 5, 2025 4:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दूल्हे की मौत से टूटा दुल्हन का ख्वाब, दहलीज पर चीत्कार और सन्नाटा; सुखराम के परिवार में थी शादी पहली

संभल जिले में हुए सड़क हादसे में दूल्हे समेत आठ की मौत से बेटी की शादी का ख्वाब पलभर में उजड़ गया। दूल्हे के मौत की खबर मिलते ही दुल्हन की दहलीज सूनी हो गई। घर में चीख पुकार मच गई। पूरे गांव में मातम पसर गया। सांत्वना देने वाले लोगों की भीड़ जुट गई।

वहीं परिवार के कुछ लोग संभल के लिए रवाना हो गए।थाना क्षेत्र के गांव सिरतौल निवासी राजू ने अपनी बेटी अंजू की शादी संभल जिले के थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव हरगोविंदपुर निवासी एक युवक से की थी।

शुक्रवार को बरात आने की तैयारी गांव में चल रही थी। बरात के स्वागत के लिए राजू और उसके रिश्तेदार और परिवार के सभी लोग तैयारी में लगे थे। घर में ढोल की थाप पर महिलाएं संगीत कर रही थी। बरात स्थल पर दावत की तैयारियां पूरी हो चुकी थी।इसी बीच मनहूस खबर मिली कि संभल जिले में हुए सड़क हादसे में दूल्हा समेत आठ लोगों की मौत हो गई।यह खबर मिलते ही बरात आने की खुशियां धरी की धरी रह गई। परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। शादी की खुशी के वाले घर में मातम पसर गया।कुछ ही देर में गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। गांव के लोगों ने बताया कि दुर्घटना की खबर सुनने के बाद दुल्हन पक्ष के लोग संभल की ओर निकल पड़े।दुल्हन अंजू और उसके परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। हर कोई बरात आने का इंतजार कर रहा था, लेकिन इस खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।परिवार में पहली शादी थी, घर में था कई दिनों से खुशियों का माहौल:-हादसे में जान गंवाने वाला दूल्हा सूरज अपने परिवार में सबसे बड़ा था। उसके बाद छोटा भाई आकाश और बहन कोमल थी। दोनों भाई मेहनत मजदूरी कर परिवार पाल रहे थे। सूरज की शादी को लेकर पिता सुखराम और मां संतोषी बेहद खुश थे लेकिन एक हादसे ने परिवार को उजाड़ दिया।ग्रामीणों ने बताया कि परिवार में पहली शादी थी, इसलिए कई दिनों से घर में खुशियों का माहौल था। बरात भी खूब धूम से रवाना हुई थी लेकिन वक्त ने एक झटके में सारी खुशियों को छीन लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि सूरज की कार में बहन कोमल और दूसरे रिश्तेदार सवार थे। जबकि आकाश और उनके पिता सुखराम दूसरे वाहनों से बरात में रवाना हुए थे। मां संतोषी घर की देखभाल करने के लिए रुक गई थीं।

हादसे की सूचना संतोषी तक पहुंची तो वह बेसुध हो गईं। बेटे और बेटी की मौत से सुखराम भी बिलखते हुए दिखाई दिए।आकाश भी बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह संभाला। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ज्यादातर लोग बरात में गए थे। हादसे की सूचना रास्ते में बरातियों को मिली तो सभी लौट आए।

दूल्हे समेत आठ की मौत:-मेरठ-बदायूं रोड पर शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे बरातियों की बोलेरो अनियंत्रित होकर इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। हादसे में दूल्हे सूरज पाल (20) समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हे की बहन, चाची, चचेरी बहन और रिश्तेदार भी शामिल हैं।

संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव निवासी सुखराम ने अपने बेटे सूरज की शादी जनपद बदायूं के थाना बिल्सी इलाके के सिरसौल गांव में तय की थी। शुक्रवार की शाम बरात गांव सिरसौल जा रही थी। बरातियों की 11 गाड़ियां पहले ही सिरसौल के लिए रवाना हो गईं थीं। एक बोलेरो पीछे रह गई थी, जिसमें दूल्हे समेत 10 लोग सवार थे।

रास्ते में बोलेरो जुनावई स्थित जनता इंटर कॉलेज की दीवार जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से घायलों को बोलेरो से बाहर निकला और सीएचसी ले गए।

डॉक्टरों ने दूल्हे सूरज पाल (20), उसकी बहन कोमल (15), चाची आशा (26), चचेरी बहन एश्वर्या (3), चचेरे मामा बुलंदशहर के हींगवाड़ी निवासी सचिन (22), सचिन की पत्नी मधु (20) ममेरा भाई बुलंशहर के खुर्जा निवासी गणेश (2) पिता देवा, गांव निवासी चालक रवि (28) की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हिमांशी और देवा को अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। परिजन और रिश्तेदार भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए।संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है।बोलेरो कॉलेज की दीवार से टकरा गई थी।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply