संभल जिले में हुए सड़क हादसे में दूल्हे की मौत से दुल्हन की दहलीज हुई सूनी..
बिल्सी।संभल जिले में हुए सड़क हादसे में दूल्हे समेत आठ लोगों की मौत से बेटी की शादी का ख्वाब पलभर में उजड़ गया।दूल्हे के मौत की खबर मिलते ही दुल्हन की दहलीज सूनी हो गई। घर में चीख पुकार मच गई। पूरे गांव में मातम पसर गया।सांत्वना देने वाले लोगों की भीड़ जुट गई।वहीं परिवार के कुछ लोग संभल के लिए रवाना हो गए।

इसी बीच मनहूस खबर मिली कि संभल जिले में हुए सड़क हादसे में दूल्हा समेत आठ लोगों की मौत हो गई।यह खबर मिलते ही बरात आने की खुशियां धरी की धरी रह गई। परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। शादी की खुशी के वाले घर में मातम पसर गया।कुछ ही देर में गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।गांव के लोगों ने बताया कि दुर्घटना की खबर सुनने के बाद दुल्हन पक्ष के लोग संभल की ओर निकल पड़े।दुल्हन अंजू और उसके परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।दुल्हन पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी।हर कोई बरात आने का इंतजार कर रहा था,लेकिन इस खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
रिपोर्ट -जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

