14 साल तक रही पत्नी, अब परिजनों के कहने पर दहेज के लालच में पुत्र सहित घर से धक्के देकर दिखाया बाहर का रास्ता,
घर आने पर जान से मार देने की दी धमकी,
पीड़िता ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं: जनपद के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम अचलपुर निवासी आशा रानी पुत्री गंगा देव ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी जनपद अमरोहा थाना सेद नगली के ग्राम तरारा निवासी आकाश राणा पुत्र पदम सिंह के साथ उसके पिता ने धार्मिक गीत रिवाज से लगभग 14 वर्ष पूर्व की थी तथा अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया उसके एक पुत्र है लगभग 7 वर्ष से उसका पति आकाश राणा ससुर प्रेम सिंह, सास चंद्रावती, देवर, अमर सिंह ,भोगराज, देवरानी पूनम ,ममेंरे नंदोई रामनिवास ,ननद फूलवती पत्नी बृजपाल निवासी वाई खेड़ा मिल्क थाना हसनपुर जनपद अमरोहा उसका उत्पीड़न करने लगे तथा उससे एक चार पहिया वाहन, एक प्लांट , तथा ₹500000 की मांग करने लगे तथा धमकी देने लगे कि अगर हमारी मांग में पूर्ण नहीं हुई तो हम तुम्हें इस घर में नहीं रहने देंगे मैंने यह बात अपने पिता को बताई तो उन्होंने इस पर असमर्थता व्यक्त कर दी। मैं भी उपरोक्त लोगों को बता दिया कि मेरे पिता की हैसियत ऐसी नहीं है कि वह आपकी मांगे पूर्ण कर दें इतना सुनते ही उपरोक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट गाली-गलौज प्रारंभ कर दी पत्र में पीड़िता ने बताया कि उसके पति आकाश राणा को उसके सभी परिबारीजन लगभग 7 वर्ष से अपने पास रखे हुए हैं उससे मिलने नहीं देते हैं। मिलने जाने पर उपरोक्त लोग गाली गलौज मारपीट तथा जान से मार देने की धमकी देते हैं।
पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस पति आकाश राणा ससुर प्रेम सिंह सहित आठ लोगों के विरुद्ध अपराध संख्या 160 धारा 115/2 ,85, 351/2 तथा दहेज प्रतिषेध की धारा 3/4 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है !
