बरेली की एसपी दक्षिणी ने दर्ज किए किशोरी के बयान..
बदायूं।डीआईजी बरेली अजय साहनी के निर्देश पर बुधवार शाम बरेली की एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा कादरचौक थाने पहुंची।उनके साथ एसपी देहात केके सरोज व उझानी सीओ भी पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित किशोरी व परिजनों को थाने बुलवाया। एसपी अंशिका वर्मा ने किशोरी के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने तमिलनाडु से लेकर थाने तक एसआई के व्यवहार के बारे में बताया।अधिकारियों ने सभी के बयान अलग-अलग बैठाकर दर्ज किए है।करीब एक घंटे तक सभी से जानकारी ली गई।एसपी अंशिका वर्मा ने बताया कि उन्होंने पीड़िता के गोपनीय बयान दर्ज किए है।वह अपनी रिपोर्ट डीआईजी को सौपेंगी।
कादरचौक थाने में एक दरोगा पर उसी क्षेत्र की किशोरी ने आरोप लगाया हैं।इसकी जांच के लिए महिला आईपीएस अधिकारी को भेजा गया था। उनसे सभी बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट तलब की गई है, महिला अधिकारी की रिपोर्ट और वस्तुस्थिति के आधार पर आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय लिया जाएगा। – अजय कुमार साहनी डीआईजी, बरेली रेंज
रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

