संसद में Constitution पर बहस हुई। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत एनडीए के सहयोगियों ने अपनी बात रखी। जिसके बाद पीएम मोदी चर्चा में जवाब देते नजर आए। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए ये बहुत ही गौरव का पल है। बड़ेगर्व के साथ लोकतंत्र के उत्सव को मनाने का अवसर है। संविधान के 75 वर्ष की यादगार यात्रा और विश्व के सबसे महान विशाल लोकंत्र की यात्रा इसके मूल में Constitution निर्माताओं की दूरदृष्टि और योगदान जिसको लेकर आज हम आगे बढ़ रहे हैं। 75साल पूरे होने पर उत्सव मनाने का पल है। मेरे लिए खुशी की बात है कि संसद भी इस खुशी में शामिल होकर अपनी भावनाओं को प्रकट कर रहे हैं। सभी सांसदों का उत्सव में हिस्सा लेने के लिए अभिनंदन। 75 वर्ष की उपलब्धि साधारण नहीं है। जब देश आजाद हुआ तब भारत के लिए जो जो संभावनाएं व्यक्त की गई थी। उन सभी संभावनाओं को परास्त करते हुए भारत का Constitution हमें यहां तक ले आया है। इस महान उपलब्धि के लिए देश के कोटि कोटि नागरिकों का आदर पूर्व नमन, जिन्होंने इस भावना और नई व्यवस्था को जीकर दिखाया है। Constitution निर्माताओं की भावना को जीने में पिछले 75 साल भारत का नागरिक हर कसौटी पर खरा उतरा है। इसलिए वो सर्वाधिक अभिनंदन का अधिकारी है।
Constitution के 75 साल: पीएम मोदी का गर्व, राहुल-प्रियंका का भी स्वर
On: December 14, 2024 7:26 PM

---Advertisement---
