अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Delhi की महिलाओं के 2500 कब आएंगे? ‘आप’ विधायकों ने विधानसभा में उठाया सवाल

On: March 24, 2025 7:31 PM
Follow Us:
Delhi
---Advertisement---

नई दिल्ली। Delhi विधानसभा के बाहर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी से यह सवाल किया कि दिल्ली की महिलाओं के खातों में 2500 रुपये कब आएंगे? विपक्ष की नेता आतिशी के नेतृत्व में “आप” विधायकों ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने गारंटी के नाम पर दिल्ली की जनता को धोखा दिया है।

Atishi ने महिलाओं को 2500 रुपये देने को लेकर रेखा गुप्ता को लिखा पत्र

“आप” विधायकों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद 8 मार्च से पहले दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये देने की गारंटी दी थी, लेकिन 8 मार्च बीतने के बाद भी महिलाओं के खाते में कोई राशि नहीं आई। Delhi ने कहा कि महिलाओं को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि उनका अधिकार चाहिए। उन्‍होंने दिल्ली विधानसभा में यह मुद्दा उठाने से रोकने का लगाया आरोप।

“आप” विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी के विधायकों ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की कोशिश की तो बीजेपी सरकार ने उन्हें बोलने ही नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है और बीजेपी अपनी झूठी गारंटी को छिपाने के लिए विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

“आप” विधायक संजीव झा ने कहा कि महिलाओं को 2500 देने के लिए 8 मार्च की तारीख़ खुद प्रधानमंत्री ने तय की थी, लेकिन उस दिन केवल एक कमेटी बना दी गई और कोई धनराशि जारी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जब तक दिल्ली सरकार इस वादे को पूरा नहीं कर देती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

2500 रुपये नहीं मिलते, तब तक वे सड़क से लेकर सदन तक इस लड़ाई को जारी रखेंगे

“आप” विधायकों की नेता आतिशी ने सदन में इस मुद्दे पर बोलने की मांग की, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया। इस पर नाराज होकर “आप” विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को 2500 देने के अपने वादे से पीछे हट रहे हैं और इस मुद्दे पर चर्चा से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

“आप” ने साफ कर दिया है कि जब तक दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपये नहीं मिलते, तब तक वे सड़क से लेकर सदन तक इस लड़ाई को जारी रखेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!