अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शपथ ग्रहण समारोह में घुसा चोर- परिवार के साथ आए भाजपा नेता की काटी जेब, पार किए 40 हजार रुपये

On: May 27, 2023 6:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शपथ ग्रहण समारोह में घुसा चोर- परिवार के साथ आए भाजपा नेता की काटी जेब, पार किए 40 हजार रुपये

बदायूं। बिल्सी में रामलीला मैदान पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक भाजपा नेता की जेब कट गई। किसी ने उनकी जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित नेता घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी, लेकिन यह मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा।

शपथ ग्रहण समारोह

आंगनवाडी भर्ती की जानकारी

बिल्सी नगर पालिका परिषद के निकट रामलीला मैदान में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था।

पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर और सभी वार्ड सदस्यों को एसडीएम महिपाल सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और विधायक हरीश शाक्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेता भी पहुंचे थे।

आपको बता दे कि मोहल्ला संख्या चार निवासी एवं भाजपा नेता दीपक गुप्ता शुक्रवार को नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर एवं वार्ड सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के साथ पहुंचे थे। जैसे ही पंडाल में भीड़ जमा हुई तभी किसी ने उनके कुर्ते की जेब में रखे 40 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने बताया कि उन्हें इसका तब पता चला, जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे थे।शपथ ग्रहण समारोह

सचिवालय

 

 

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!