अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

रेस्टोरेंट में हंगामा- लड़कियों के साथ थे दूसरे समुदाय के दो युवक, तभी पहुंच गए हिंदूवादी संगठन के लोग, एक युवक मौका पाकर भागा।

On: June 5, 2023 7:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रेस्टोरेंट में हंगामा- लड़कियों के साथ थे दूसरे समुदाय के दो युवक, तभी पहुंच गए हिंदूवादी संगठन के लोग, एक युवक मौका पाकर भागा।

बदायूं| दूसरे समुदाय के दो युवक दो लड़कियों को रेस्टोरेंट ले गए। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी रेस्टोरेंट में पहुंचे। उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया। एक युवक मौका पाकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने लड़कियों के परिजनों को बुलाया। पूछताछ के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने अपने नाम बदलकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेस्टोरेंट

उत्तर प्रदेश पुलिस की सूची

संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों की रहने वाली लड़कियों को दूसरे समुदाय के युवकों ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। एक लड़का सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोथा का रहने वाला है, जबकि दूसरा कुंवरगांव कस्बे में रहता है।

आज सोमवार को लड़कियों को लेकर वह दोनों युवक मालगोदाम रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर पहुंचे।

इसकी जानकारी किसी ने हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को दे दी। सूचना मिलते ही संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और युवकों को पकड़ लिया। मौका पाकर सोथा मोहल्ले का युवक भाग गया।
कुंवरगांव के रहने वाले युवक ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसको पकड़ लिया। इस दौरान हंगामा भी हुआ। बाद में मामले की सूचना सिविल लाइंस पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक और उन दोनों लड़कियों को हवाले कर दिया गया।

इस संबंध में एसएचओ गौरव विश्नोई का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एक युवक को हिरासत में लिया है। तहरीर आने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। उधर, संगठन के लोगों ने कहा कि लड़कियों को एक दो बार पहले ही दोनों युवकों के साथ देखा गया था।रेस्टोरेंट

सचिवालय

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!