अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

युवती आत्महत्या के बाद मंगेतर समेत सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

On: August 17, 2023 12:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---

युवती आत्महत्या के बाद मंगेतर समेत सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

शादी टूटने से आहत युवती ने कर ली थी आत्महत्या  

उघैती।शादी टूटने से आहत युवती के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके मंगेतर समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।हालांकि अभी किसी गिरफ्तारी नहीं हुई है।थाना क्षेत्र के करियामई गांव में रविवार रात 24 वर्षीय सपना पुत्री जगवीर सिंह ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी थी। उसकी शादी वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बघौल निवासी विकास के साथ तय हुई थी।

युवती की शादी 22 अप्रैल 2023 को शादी होनी थी। उसकी शादी के कार्ड भी बंट चुके थे।

शादी से सात दिन पहले विकास ने शादी करने से मना कर दिया था। इससे युवती को धक्का लगा।

करीब तीन माह तक वह घुट घुटकर जीती रही। रविवार रात उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। बाद में उसने फंदे से लटककर जान दे दी।पुलिस ने सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
बाद में पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज मांगने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपी विकास, उसके पिता प्रेमपाल, उसकी मां देववती, भाई आकाश, नीलम पुत्री वेदप्रकाश,कुंवरपाल और लाखन के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

युवती

दहेज की मांग

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!