बदायूं न्यूज
पंजाब नेशनल बैंक ने एक दिवसीय लगाया मेगा ऋण मुक्ति शिविर,
शिविर में आधा दर्जन से अधिक खातों के समझौता प्रस्ताव हुए मंजूर,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए जयकिशन सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं न्यूज बदायूं जनपद के नगर बिसौली के पंजाब नेशनल बैंक द्वारा परिसर में एक दिवसीय मेगा ऋण मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़े व डिफाल्टर (एनपीए) खाता धारकों को विशेष छूट दी गई।
मेगा ऋण शिविर में बिसौली, आसफपुर, ओरछी, वजीरगंज, रानेट, रुदायन, इस्लामनगर आदि शाखाओं से आए हुए एनपीए खाताधारक ऋणियों की समस्याओं को सुनकर तथा छूट प्रदान करके मौके पर ही उनके गैर निष्पादित “एनपीए” हो चुके खातों में बसूली की गई।
शिविर में आधा दर्जन से अधिक खातों के समझौता प्रस्ताव मंजूर किए गए। शाखा प्रबंधक वीनेश कुमार ने ग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंकों में एनपीए की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में बैंकों में एनपीए बढ़ता है, तो लोगों को ऋण मिलने में कठिनाई होती है।
इस दौरान बैंक शाखा प्रबंधक वीनेश कुमार, अभिनव गुप्ता, अंकित गंगवार, श्यामवीर सिंह, लोकेश यादव, रौनक वर्मा, शशांक वर्मा, कमलेश झा, विकास, दिनेश, सौरभ आदि उपस्थित रहे।

